फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां खर्च की जाने वाली थी इतनी बड़ी रकम?

Thu, 20 Mar 2014 08:53 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी गेट पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुधवार सुबह बिना दस्तावेज कैश ले जा रहीं चार कंपनियों की कैश वैन से करीब चार करोड़ कैश पकड़ लिया।
विज्ञापन


जांच के बाद एक वैन शाम को छोड़ दी गई। अन्य वैन के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार चुनाव के दौरान कैश के दुरुपयोग को रोकने के लिए सघन चेकिंग हो रही है।

बुधवार सुबह करीब 11 बजे यूपी गेट पर एक कैश वैन से एक करोड़ रुपये पकड़े जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और आयकर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन


इसके बाद तीन और कैश वैन को रोका गया, जिनमें भारी मात्रा में रुपया था। कई बैंकों के एटीएम में कैश भरने वाली कंपनी सीएमएस की वैन से करीब एक करोड़, आईसीआईसीआई बैंक की वैन से करीब 2 करोड़ 12 लाख और चैकमेट कंपनी की दो वैन से करीब एक करोड़ एक लाख रुपये कैश निकला।

फोर्स ने कुल करीब चार करोड़ 13 लाख रुपये कैश रोककर दस्तावेजों की जांच शुरू की। वहीं सभी कैश वैन में कुछ दस्तावेज कम निकले, जिसके बाद बैंक और कंपनी अधिकारियों से दस्तावेज मंगवाए गए।

आयकर के असिस्टेंट कमिश्नर राजेश कुमार ने बताया कि दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जब तक पूरे दस्तावेज नहीं मिलते कैश को होल्ड किया जाएगा। कैश को काउंटिंग के लिए ट्रेजरी में भेज दिया गया है।

एक वैन में मिली करीब 15 लाख की गड़बड़ी
सीओ इंदिरापुरम रणविजय सिंह ने बताया कि दस्तावेजों की जांच में एक वैन में करीब 15 लाख रुपये अधिक कैश मिला है। हालांकि बैंक कर्मचारी कैश के सभी दस्तावेज लाने की बात कह रहे हैं। कैश दिल्ली से गाजियाबाद के विभिन्न बैंक एटीएम में भरने के लिए लाया गया था।
विज्ञापन


रकम चुनाव में खपाने को लेकर जाने की सूचना से हड़कंप
दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि भारी मात्रा में कैश चुनाव में खपाने को ले जाया जा रहा है। इसके बाद यूपी गेट पर सघन चेकिंग शुरू की। हालांकि पुलिस चेकिंग के चलते बैंक और कंपनी अधिकारी परेशान रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें