फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का विभाजन होना जरूरी: गोपाल राय

Sat, 05 Mar 2016 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
gopal rai - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि अगर पश्चिम, पूर्वांचल और बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने की मांग स्वीकार नहीं की गई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन


पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष गोपाल राय, पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह यादव एवं महासचिव कर्नल सुधीर कुमार ने यह बात सेक्टर-2 में अहम बैठक के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का विभाजन होना जरूरी है। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने विधानसभा में तीनों राज्य पूर्वांचल, पश्चिम प्रदेश और बुंदेलखंड के गठन हेतु प्रस्ताव पास करके केंद्र सरकार को चार साल पहले ही भेजा था।
विज्ञापन


इसके बावजूद आज तक कुछ नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि बुंदेलखंड में किसान भूखे मर रहे हैं। वहीं, पूर्वांचल में सभी चीनी मिलें बंद हैं। युवाओं को कोई रोजगार के साधन नहीं हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें