फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर स्कूल का हुआ लोकार्पण

Mon, 26 Oct 2020 11:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

- जूना अखाड़ा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी ने किया स्कूल का शुभारंभ 
- अवधेशानंद गिरी बोले, किसान के घर में दिए जाते हैं शस्त्र और शास्त्र के संस्कार
विज्ञापन
रज्जू भईया सैनिक स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकारपुर/बुलंदशहर के गांव खंडवाया में रविवार को राजपाल सिंह जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा बनाये जा रहे रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जूना अखाड़ा के पीठाधश्वर महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी ने किया।

विज्ञापन


इस दौरान अवधेशानंद गिरी ने कहा कि 1528 ईसवी में धर्म की रक्षा के लिए एक लाख चौहत्तर हजार नागा सन्यासियों ने विरोध करते हुये अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली हैं जो एक किसान के घर में पैदा हुए हैं। जहां शस्त्र और शास्त्र दोनों के संस्कार दिए जाते हैं।

विशिष्ट अतिथि आरएसएस की अखिल भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश ने कहा कि भारत में असंभव को संभव करने के  युग का सूत्रपात हो चुका है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद कानून बना और राममंदिर बनने का रास्ता साफ  हुआ। इसी प्रकार 8.5 करोड़ पुरुष और 8.5 करोड़ महिलाएं जो तीन तलाक से उत्पीड़ित थे।
विज्ञापन


कोर्ट के फैसले के बाद कानून बना और उन्हें तीन तलाक के उत्पीड़न से मुक्ति मिली। सेना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विकास, रोजगार, शिक्षा की गारंटी सेना का जवान है। जो सीमा पर रहकर हमारे देश की सुरक्षा करता है। उन्होंने समृद्ध लोगों से रज्जू भैया सैनिक स्कूल के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

विज्ञापन

आरएसएस के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख रामलाल ने कहा कि प्राथमिक स्कूल से शुरू होने के बाद शिकारपुर आज देश में विद्या भारती से संचालित स्कूल और कॉलेजों का हब बन गया है। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा स्कूल भवन का लोकार्पण तथा भूमि पूजन किया गया।

अध्यक्षता गौरव डागा ने तथा संचालन विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र शर्मा तथा राजीव बंसल ने किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, विद्या भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री यतींद्र, क्षेत्र संघचालक सूर्यप्रकाश टोंक, चुन्नीलाल, शिवकुमार सैनी, अशोक मित्तल, गंगाराम, राज्य मंत्री अनिल शर्मा, विधायक संजय शर्मा, अनीता राजपूत, विजेंदर सिंह, विमला सोलंकी, संदीप जैन, नरेश सिंघल, विपिन बंसल, विकास गर्ग, जयप्रकाश गर्ग, डॉ. एलएन गुप्ता मौजूद रहे।

अभी स्कूल में 74 बच्चे हैं पंजीकृत, ऑनलाइन चल रही पढ़ाई
रज्जू भैया सैनिक स्कूल में इस समय 74 बच्चे पंजीकृत हैं। यह सभी बच्चे देश के नौ प्रदेशों से संबंधित बताए जा रहे हैं। कोरोना काल के चलते कक्षाएं नहीं चल रहीं। छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। बताया गया कि यह स्कूल कक्षा छह से संचालित किया जा रहा है।

 प्रत्येक वर्ष कक्षा छह में 105 बच्चों का पंजीकरण होगा। इनमें से 35-35 बच्चों की तीन क्लास कक्षा छह की बनाई जाएंगी। इसके बाद आगामी कक्षाओं का संचालन होगा। हर बार कक्षा छह में ही बच्चों का प्रवेश होगा।

यह भी बताया गया कि स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया नवंबर माह से शुरू होगी। इसके लिए स्कूल की ओर से आवेदन जारी किए जाएंगे। आवेदन जारी होने के बाद परीक्षा होगी। परीक्षा में आवेदन करने वाले बच्चे ही शामिल होंगे। परीक्षा पास करने वालों को स्कूल में प्रवेश का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें