फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से 28 मई के बीच आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

Tue, 12 Apr 2016 06:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है जबकि बारहवीं की परीक्षाएं आखिरी चरण में हैं। बारहवीं की परीक्षाएं 22 अप्रैल को समाप्त हो जाएंगी। बोर्ड ने साथ-साथ उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम शुरू कर दिया है। दरअसल, सूत्रों के अनुसार सीबीएसई बोर्ड द्वारा दोनों कक्षाओं के रिजल्ट 20 मई से 28 मई के बीच घोषित करने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय के अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला प्रक्रिया अगले माह 25 मई से शुरू हो सकती है ऐसे में बोर्ड की योजना है कि रिजल्ट्स को दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से पहले जारी कर दिया जाए। जिससे कि छात्रों को दाखिला लेेने में आसानी हो। सूत्र बताते हैं कि बारहवीं के नतीजे 20-24 मई के बीच आने की संभावना है।

वहीं दसवीं के नतीजे इसके बाद ही जारी हो सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि बोर्ड का प्रयास है कि छात्रों की सहूलियत के लिए बीते सालों की तरह ही नतीजों को समय पर जारी किया जाएगा। मालूम हो कि सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा में 10 लाख 67 हजार 900 छात्र पंजीकृत हैं जबकि दसवीं की बोर्ड आधारित व स्कूल आधारित परीक्षा में 14 लाख 99 हजार 122 छात्र पंजीकृत हैं। उल्लेखनीय है कि बीते साल डीयू की दाखिला प्रक्रिया 28 मई से शुरू हुई थी और बारहवीं के नतीजे 25 मई को जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें