फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासाः बस 30 हजार में फर्स्ट डिवीजन का जुगाड़

Tue, 17 Mar 2015 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक उद्यम विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान चिंताजनक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 23 जिलों में बोर्ड परीक्षाओं में खुलकर नकल कराई जा रही है। सामूहिक नकल के लिए ठेके दिए जा रहे हैं। कई केंद्रों पर फर्स्ट डिवीजन के लिए 30 हजार, सेकेंड के लिए 20 और थर्ड के लिए 10 हजार रुपये का प्रचलन है।
विज्ञापन


शासन के आदेश के बावजूद प्रशासन नकल रोकने में नाकाम रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि निरीक्षण में गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में नकल नहीं पाई गई।

सिंह मंगलवार को गौतमबुद्धनगर जिले के परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण के बाद कलेक्ट्रेट के सभागार में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि वे बोर्ड परीक्षा के दौरान 23 जिलों का दौरा कर चुके हैं। इनमें गोरखपुर, बलिया, फैजाबाद, बस्ती, गोंडा, संत कबीरनगर, मथुरा जनपद शामिल हैं। यहां कई स्थानों पर सामूहिक रूप से नकल पाई गई। इस दौरान केंद्रों पर कॉलेजों के प्रबंधक भी मिले। उन्होंने बताया कि एटा, कन्नौज में सबसे अधिक नकल पाई गई।

वहीं, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर जनपदों में नकल नहीं होने पर उन्होंने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि नकल रोकने के लिए छात्र, अभिभावक, अध्यापक, अधिकारी सभी में जागरूकता की जरूरत है। इसके लिए स्वैच्छिक संस्था ‘वास्ट’ द्वारा अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि पैसा के बल पर डिग्री तो हासिल की जा सकती है, लेकिन गुणवत्ता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें