प्रदेश के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि बीजेपी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली के प्रति लोगों का विश्वास और भरोसा बना हुआ है।
सह ग्राफ और तेजी से बढ़ रहा है। इससे साफ है कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
यहां प्रेस को जारी अपने बयान में गोयल ने कहा कि चुनाव अभी दूर हैं। लेकिन एक चैनल के सर्वे में जिस तरह बीजेपी को 31 फीसदी वोटों के साथ 170-183 सीटें मिलने की बात सामने आई है, बीजेपी उससे कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेगी।
उद्योग मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के नृतत्व में जिस तरह से बीजेपी ने सपा, बसपा और कांग्रेस को धूल चटाते हुए 80 में से 73 सीटों पर जोरदार जीत दर्ज की थी, बीजेपी उसी इतिहास को दोहराने जा रही है।
गोयल ने कहा कि हरियाणा के सुशासन की लहर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में भी महसूस की जाने लगी है। जिसका असर जनमानस में दिखाई दे रहा है।
चाहे फरीदाबाद से जुड़ा नोएडा हो, या पलवल से जुड़ा कोसीकलां या फिर सोनीपत से लेकर यमुनानगर तक यमुना पार बसे यूपी के अन्य इलाके हर जगह सुशासन की चर्चा हो रही है।