फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण में असफल दबंगों ने घर में घुसकर युवती से मारपीट कर नाक काटी

Mon, 30 Dec 2019 03:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपहरण में असफल दबंगों ने गांव चकरपुर में रविवार को 22 वर्षीय युवती से मारपीट कर उसकी नाक काट दी। युवती का शोर सुनकर आसपास रहने वाले लोग व परिजन जब एकत्र हुए तो आरोपी उन्हें जान से मारने व गांव से बेदखल करने की धमकी देकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


घटना में घायल युवती को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी नाक पर 14 टांके लगे हैं। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

पुलिस ने युवती के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। सूचना मिलते ही भीम सेना के पदाधिकारी सेक्टर-29 थाने पहुंच गए और थाने का घेराव करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, युवती के भाई ने बताया कि उसकी बहन फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे आधा दर्जन युवक उसके घर में घुस आए और उसकी बहन से अभद्रता करने लगे। आरोपी उसकी बहन को जबरन अपने साथ ले जाने लगे। इस पर उसकी बहन ने शोर मचा दिया जिस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। 

गुस्साए दबंगों ने युवती पर धारदार हथियार से नाक पर वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक हमला कर अपने साथियों के साथ घर में आग लगाने और गांव से बेदखल करने की धमकी देकर फरार हो गए। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़िता के पिता ने बताया कि वारदात के बाद उन्हें जान से मारने व गांव से निकालने की धमकियां दी जा रही हैं। 

सूचना मिलते ही भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर अपने साथियों संग सेक्टर-29 थाने पहुंच गए और थाने का घेराव किया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने बताया कि दलित समाज के साथ लगातार अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है। 

युवती के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के दौरान जो साक्ष्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वारदात के बाद से आरोपी फरार है, उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

-निरीक्षक वेद प्रकाश, प्रभारी, सेक्टर-29 डीएलएफ थाना 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें