फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की अनारक्षित एडवांस टिकट बुकिंग सर्विस बंद

Mon, 23 Jun 2014 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में दो सौ किलोमीटर से अधिक दूरी का अनारक्षित एडवांस टिकट लेने के लिए लोगों को दो दिन इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि रेलवे अपने सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है। इस कारण यह सेवा बंद है। रेल अधिकारियों के मुताबिक नए किराए का सिस्टम में फीडिंग का काम चलेगा।
विज्ञापन


अब यात्री 25 जून से ही इस सर्विस का लाभ उठा पाएंगे। सर्विस के बंद हो जाने से यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि रेलवे की ओर से इस संबंध में टिकट काउंटरों पर कोई सूचना नहीं लगाई गई है और न ही इसकी कोई सूचना पहले दी गई।

ज्ञात हो कि  एडवांस रिजर्वेशन के अलावा रेलवे में अनारक्षित टिकट प्राप्त करने के लिए भी एडवांस टिकट सर्विस है। इसके तहत 200 किलोमीटर से अधिक दूरी का तीन दिन एडवांस टिकट प्राप्त किया जा सकता है। यह व्यवस्था सिर्फ उन्हीं स्टेशनों पर है जहां कंप्यूटराइज अनारक्षित टिकट सिस्टम है।
विज्ञापन


फरीदाबाद सेक्शन में सभी स्टेशनों पर कंप्यूटराइज अनारक्षित टिकट सिस्टम है और प्रत्येक स्टेशन पर अनारक्षित एडवांस टिकट बुकिंग की सुविधा है। चूंकि 24 जून की आधी रात के बाद बढ़ा हुआ रेल किराया लागू हो जाएगा। इसको लेकर नए किराए की सूची सिस्टम में फीड की जा रही है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा का कहना है कि यह परेशानी सिर्फ 1-2 दिन की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें