फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव पीड़िता को दिल्ली में मिली 'छत', स्वाति मालीवाल ने घर जाकर की मुलाकात

Sat, 15 Feb 2020 07:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पीड़िता के नए घर जाकर मिलीं
- महिला आयोग पीड़िता की शिक्षा व पुनर्वास पर कर रहा है काम
-स्वाति से मिलकर पीड़िता हुई बहुत खुश, आयोग करवाएगा अंग्रेजी और कंप्यूटर की कोचिंग
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली महिला आयोग के सहयोग से उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को दिल्ली में अपना घर मिल गया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को पीड़िता के नए घर पर जाकर उससे मुलाकात की। मुलाकात के बाद स्वाति मालीवाल ने बताया कि पीड़िता बेहद खुश है। महिला आयोग जल्द ही उसकी अंग्रेजी और कंप्यूटर की कोचिंग भी शुरू कराएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग से साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस मामले में स्थानीय विधायक कुलदीप सेंगर आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। पिछले साल एक संदिग्ध ट्रक ने पीड़िता की कार को टक्कर मार दी थी। 

दुर्घटना के बाद पीड़िता और उसके वकील को गंभीर हालत में लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। दुर्घटना की अगली सुबह दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने लखनऊ के अस्पताल में जाकर पीड़िता से मुलाकात की थी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार और लड़की की गंभीर स्थिति पर चिंता जताते हुए लड़की और उसके वकील को दिल्ली एयरलिफ्ट कराने की मांग की थी। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद लड़की के परिवार को उत्तर प्रदेश सरकार से हर्जाना और उसको दिल्ली शिफ्ट कराने का आदेश मिला था। इसके बाद पीड़िता का लंबे समय तक दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चला। स्वाति मालीवाल ने कहा कि इलाज के दौरान आयोग की टीम ने पीड़िता व उसके परिवार का पूरा ध्यान दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें