फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म केसः कुलदीप सेंगर ने आजीवन कारावास की सजा को हाईकोर्ट में दी चुनौती

Wed, 15 Jan 2020 04:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुलदीप सेंगर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी कुलदीप सेंगर ने हाईकोर्ट में निचली अदालत के फैसले का चुनौती दी है। इस मामले में तीस हजारी कोर्ट ने पिछले साल 20 दिसंबर को सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई थी और जुर्माना भी लगाया था।

विज्ञापन


भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सेंगर निचली अदालत से उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्होंने निचली अदालत के फैसले के करीब 26 दिन बाद बुधवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर की। 

तीस हजारी कोर्ट के जिला न्यायाधीश धर्मेश कुमार शर्मा ने इस मामले में सेंगर को भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दुष्कर्म और बच्चों के यौन उत्पीडन निरोधक अधिनियम (पॉक्सो) से संबंधित प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया था। इस बीच कोर्ट ने सेंगर पर 25 लाख रुपए जुर्माना और 10 लाख रुपए पीड़िता के बैंक खाते में जमा कराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


हालांकि इस फैससे पहले सेंगर की वकील ने उनकी आर्थिक हालत अच्छी ना होने और घर की पारिवारिक जिम्मेदारियों के मद्देनजर सजा में राहत देने की मांग कर रहा था, लेकिन कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 

उल्लेखनीय है कि जुलाई 2019 में पीड़िता की कार पर ट्रक से जानलेवा टक्कर मारने की घटना में पीड़िता की दो चाचियों की मौत हो गई थी और वकील गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप कर मामले की सुनवाई को लखनऊ से दिल्ली ट्रांसफर किया था। 

सेंगर को वर्ष 2017 में उन्नाव की पीड़िता को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में एक महिला और एक अन्य पुरुष को भी आरोपी बनाया गया था। इस घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें