फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Live: गुरुग्राम में 132 और नोएडा में 25 नए मामले, दिल्ली में कुल 23,645 संक्रमित

Thu, 04 Jun 2020 06:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

देशव्यापी अनलॉक के प्रथम चरण के बीच जहां अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिशें तेजी से हो रही हैं, वहीं कोरोना का संक्रमण भी तेजी से अपने पांव पसार रहा है। जहां सिर्फ दिल्ली में संक्रमितों का आंकड़ा 22 हजार के पार पहुंच गया है। आज दिल्ली में कोरोना से चौथे पुलिसवाले की भी मौत हो गई। गुरुग्राम में भी संक्रमितों का आंकड़ा 1000 के पार चला गया है। एनसीआर के अन्य शहरों में भी रोजाना नए संक्रमितों का आना जारी है। अनलॉक के दौरान सभी राज्यों ने जहां अपनी अंतरराज्यीय सीमाएं खोल दी हैं, तो दिल्ली सरकार ने एक हफ्ते के लिए इसे सील कर दिया है जिसके चलते दिल्ली की तमाम सीमाओं पर जाम लगा हुआ है। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
विज्ञापन
दिल्ली बॉर्डर सील होने के चलते सीमाओं पर लगा जाम - फोटो : सुदर्शन झा/जी पाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे अधिकारी, पत्नी और बेटी को कोरोना

विज्ञापन

दिल्ली में रेलवे के एक अधिकारी, उनकी पत्नी और बेटी को कोरोना संक्रमित पाया गया है ।अधिकारी 1 जून को आखिरी बार दफ्तर गए थे। 

एक महीने बाद खुला कापसहेड़ा में कंटेनमेंट जोन
कापसहेड़ा बॉर्डर के पास सील हुई ठेके वाली गली को खोल दिया गया है। इस गली में एक ही मकान में 41 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की गई। इसके बाद आई जांच रिपोर्ट के आधार पर पॉजीटिव घोषित करते हुए गली को कंटेनमेंट क्षेत्र बना दिया गया था। बाद में संक्रमण के 17 और मामले सामने आने पर आसपास के इलाकों में भी काफी दहशत का माहौल बना रहा। करीब एक महीने तक बंद रहने के बाद गली को खोल दिया गया। वहां रहने वाले अधिकतर लोग गुरुग्राम की फैक्ट्रियों में काम करते थे। लेकिन लॉकडाउन के बाद बॉर्डर खुलने के साथ साथ गली को भी खोल दिया गया। 

 दिल्ली कैंसर अस्पताल में दो, इहबास में तीन स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में दो और इहबास अस्पताल में तीन स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में दो नर्सिंग कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों मरीजों में बुखार के जरिए वायरस के लक्षण मिले हैं। कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट बनने के बाद दोबारा शुरू होने के बाद इस अस्पताल में अब तक पांच कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जबकि इससे पहले 28 कर्मचारी, कैंसर मरीज और सुरक्षा गार्ड कोरोना संक्रमित हुए थे। वहीं मानव व्यवहार व संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास) में एक सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर और दो नर्सिंग स्टाफ कोरोना संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


लाजपत राय मार्केट रविवार तक बंद 
दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दिल्ली सरकार की तरफ से दुकान व बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई है। व्यापार भी शुरू हो गया है, लेकिन कोरोना पॉजिटिव मामले बढने के कारण बड़ी-बड़ी मार्केट का शटर बंद भी होने लगा है। ताजा मामला पुरानी दिल्ली स्थित इलेक्ट्रॉनिक का सबसे बड़ा मार्केट लाजपराय का है। इस मार्केट को रविवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। लाजपराज मार्केट के महासचिव राजू नागपाल ने बताया कि लाजपतराय मार्केट को रविवार यानी 7 जून तक बंद कर दिया गया है। इस मार्केट में 45 से अधिक व्यापारी कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो गए है। इतना ही नहीं दो व्यापारी वेंटिलेटर पर भी चले गए है। इस स्थिति को देखते हुए बाजार बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान पूरे बाजार को सेनिटाइज किया जाएगा। 

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दिए आदेश
राजधानी में प्रवेश करने वाले सभी ऐसे यात्री जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं नजर आ रहे हैं, उनके लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सात दिनों तक घर में ही क्वारंटीन रहने के आदेश दिए हैं। 

गौतमबुद्ध नगर में 25 नए मामले
दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले में आज कुल 25 नए संक्रमित सामने आए। वहीं चार मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब कोरोना संक्रमण के कुल 521 मामले हो चुके हैं, जिनमें से अब तक 348 ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं आठ लोगों ने दम तोड़ दिया है। फिलहाल जिले में 165 एक्टिव मरीज हैं।

दिल्ली में आज 1513 नए मामले
दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक आज राजधानी में कुल 1513 नए मामले सामने आए, जबकि 9 संक्रमितों की मौत हो गई। इसी के साथ दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 23,645 हो गई है। 
 

गुरुग्राम में 132 नए मामले
दिल्ली से सटे गुरुग्राम जिले में आज 132 नए संक्रमित पाए गए। तेजी से फैलते संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। 

गाजियाबाद के चार मरीज की मेरठ में मौत
मेरठ मेडिकल कॉलेज में पिछले 24 घंटे में पांच कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से चार गाजियाबाद के थे।

नोएडा के जिला अस्पताल में 5 से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित
नोएडा के जिला अस्पताल से खबर है कि 5 से ज्यादा कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हालांकि संख्या की अभी पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है। इसी के चलते माना जा रहा है कि अस्पताल दोबारा सील हो सकता है। संक्रमण के चलते पहले भी अस्पताल सील हुआ था।

बुलंदशहर में 19 और संक्रमित मिले, आंकड़ा हुआ 157
बुलंदशहर में कोरोना संक्रमितों के सामने आने का सिलसिला जारी है। लगातार सामने आ रहे मामलों के चलते कहा जा रहा है कि अब सिकंदराबाद ओर खुर्जा में कोरोना चेन बनती जा रही है। खुर्जा के अरनिया ब्लॉक, क्योली मुनी, दस्तूरा, डिबाई, बुलंदशहर और सिकंदराबाद क्षेत्र में पूर्व में मिले संक्रमित के संपर्क में आने पर 19 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह अब जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 157 हो गई है। इसमें से 95 ठीक हो चुके हैं, दो की मौत हो गई है और 60 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर लगा दो किमी लंबा जाम
दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। इससे गाजियाबाद जाने वालों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। लोगों काफी देर से जाम में फंसे हुए हैं। यह जाम दिल्ली बॉर्डर पर चेकिंग के चलते लगा है।
विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना से चौथे पुलिसकर्मी की मौत
दिल्ली में कोरोना से आज चौथे पुलिसकर्मी की मौत की खबर है। यह जवान सफदरजंग अस्पताल में भर्ती था, जहां उसकी मौत हो गई।

दिल्ली की तमाम सीमाओं पर लगा लंबा जाम
अन्य राज्यों से लगी दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं, जिसके बाद आज कई जगह पर लंबा जाम लग रहा है। लोगों का पास चेक करने के बाद ही उन्हें दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है। हालांकि कुछ सीमाओं पर हर वाहन की जांच नहीं हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें