फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Live: दिल्ली में कोरोना वायरस के 1007 नए मामले, गौतमबुद्धनगर में 21 पॉजिटिव

Tue, 09 Jun 2020 05:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर लगभग पूरे देश में आज से मंदिर से लेकर मॉल, रेस्त्रां और बॉर्डर जैसी कई चीजें आज से खुल रही हैं। पिछले ढाई महीने से बंद इन सभी जगहों पर आज सुबह से ही रौनक देखने को मिल रही है, खासतौर से धार्मिकस्थलों में। सुबह से ही मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। इस बीच बात अगर कोरोना संक्रमण की करें तो यह थमा नहीं है बल्कि बढ़ गया है। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
विज्ञापन
आज से खुले मंदिर, मस्जिद आदि धार्मिक स्थल और बॉर्डर - फोटो : लाल सिंह, अमर उजाला/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्धनगर में 21 मामले 

विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर में सोमवार को कोरोना वायरस के 21 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 10 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक 423 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। गौतमबुद्धनगर में अभी 221 सक्रिय मामले हैं। कोरोना वायरस से जिले में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ गौतमबुद्धनगर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 653 हो गई है। 

दिल्ली में 1007 नए मामले आए सामने 
दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 1007 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 17 लोगों की मौत हो गई है। 

गाजियाबाद: 27 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत 

गाजियाबाद के राजेंद्र नगर निवासी 27 वर्षीय युवक की कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक दिल्ली में किसी के संपर्क में आकर कोरोना पॉजिटिव हुआ था। तीन दिन से जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद छह जून को संतोष अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हिंडन घाट पर उसका अंतिम संस्कार कराया। डॉक्टरों का कहना है कि युवक को एक सप्ताह बुखार होने पर सांस लेने में दिक्कत हुई थी। अब तक जिले में 29 मौत हो चुकी है। इनमें से 10 की पुष्टि विभाग ने की है। 

विज्ञापन

गुरुग्राम में सामने आए 89 नए संक्रमित, फरीदाबाद में 38
सुबह की बुलेटिन में गुरुग्राम में 89 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं फरीदाबाद में 38 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

गाजियाबादः 65 सैंपलों की आई रिपोर्ट, 6 पॉजिटिव
गाजियाबाद में सोमवार को 65 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इनमें से 6 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले में मरीजों की संख्या 480 हो गई है।

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लगा भारी जाम
नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर आज भारी ट्रैफिक जाम लगा। एक व्यक्ति ने बताया-पालम दिल्ली से आ रहा हूं और नोएडा सेक्टर 62 जाना है। 28 तारीख से ऑफिस जा रहा हूं तब तो किसी ने नहीं रोका। आज इन्होंने पास मांगा है। पास नहीं है तो हमें वापिस भेज दिया।



चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद खुली
दिल्ली के चांदनी चौक की पुरानी गली के पश्चिमी छोर पर स्थित फतेहपुरी मस्जिद लोगों की इबादत के लिए खुल गई है। 'हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि घर में ही इबादत करें, मस्जिद में कम से कम लोग इबादत के लिए आएं।'



गिरिजाघरोंं में भी पहुंचे दर्शनार्थी
दिल्ली के खान मार्केट में स्थित श्राइन ऑफ वेलंकन्नी चर्च भी आज से दर्शनार्थियों के लिए खुल चुका है। 'चर्च में अब माला, फूल, कैंडल और प्रसाद कुछ भी नहीं चढ़ाया जाएगा। पहले चर्च में कितने भी लोग बैठ सकते थे पर अब दस से ज्यादा लोग नहीं बैठ सकते।'

विज्ञापन


दिल्ली के मंदिरों में पूरे एहतियात के साथ पूजा अर्चना शुरू
दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में लोग पूजा करने के लिए एकत्रित हुए। सरकार ने आज से धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दी है। इसके साथ ही कालकाजी मंदिर में भी भक्त पूजा करने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें