फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Live: दिल्ली में कोरोना वायरस के 2134 नए मामले आए सामने, गौतमबुद्धनगर में 35 पॉजिटिव

Sun, 14 Jun 2020 01:06 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली समेेत पूरे एनसीआर में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली में जहां संक्रमण की दर बढ़ी है, वहीं मरीजों के ठीक होने की दर घटी है। नोएडा-गुरुग्राम में भी शुक्रवार को जिस तरह से बड़ी संख्या में केस आए वह प्रशासन को अपनी नीतियों पर दोबारा चिंतन के लिए जोर देता है। वहीं आज भी लॉकडाउन और अस्पतालों से जुड़े मामले हैं जिनकी सुनवाई अदालत में होगी। संक्रमण की तेज गति के बावजूद कहीं-कहीं लोग बेपरवाह दिखाई दे रहे हैं, न उन्हें सामाजिक दूरी का ध्यान है और न ही मास्क आदि का। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
विज्ञापन
दिल्ली नोएडा बॉर्डर सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोविड नर्सिंग होम 

विज्ञापन

दिल्ली में जिन छोटे और मध्यम मल्टी स्पेशियलिटी नर्सिंग होम की क्षमता 10 से 49 बीच है उन्हे कोविड नर्सिंग होम घोषित किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि कोरोना और गैर-कोरोना मरीजों के बीच घालमेल न हो। इसके साथ ही सरकार के इस कदम का उद्देश्य नर्सिंग होम में बेड क्षमता बढ़ाना भी है। ऐसे सभी नर्सिंग होम को तीन दिन के अंदर सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयारी कनी होगी। न करने पर कार्रवाई की जाएगी। 


दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या 241 हुई 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने शनिवार को जानकारी दी कि राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या 241 हो गई है। अब तक कुल 66 इलाकों को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर किया गया है। 


दिल्ली में 2134 नए मामले आए सामने
दिल्ली में लगातार दूसरे दिन दो हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। शनिवार को राजधानी में कोरोना वायरस के 2134 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 57 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 38958 हो गई है। जबकि शनिवार को 1547 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक दिल्ली में 14945 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अबतक दिल्ली में 1271 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी 22742 सक्रिय मामले हैं।


दिल्ली में मास्क न पहनने पर, पब्लिक प्लेस में थूकने पर लगेगा जुर्माना, उपराज्यपाल ने दिए निर्देश 
दिल्ली के उपराज्यपाल ने मॉस्क न पहनने, पब्लिक प्लेस पर थूकने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर पहली बार में 500 व दूसरी बार से हजार रुपये का जुर्माना के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

गुरुग्राम में 203 नए मामले 
गुरुग्राम में शनिवार को कोरोना वायरस के 203 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 6 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस से जिले में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 3125 हो गई है। 

फरीदाबाद में कोरोना के 100 नए मामले 
फरीदाबाद में शनिवार को कोरोना वायरस के 100 नए मामले सामने आए हैं। जबकि तीन लोगों की मौत हो गई है।

गौतमबुद्धनगर में 35 नए मरीज 
गौतमबुद्धनगर में शनिवार को कोरोना वायरस के 35 नए मामले सामने आए हैं।

दिल्ली में न्यायालयों का कामकाज 30 जून तक निलंबित 
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोरोना वायरस के मद्देनजर 30 जून तक अपने अधीनस्थ न्यायालयों के कामकाज को निलंबित कर दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जरूरी मामलों की सुनवाई पहले की तरह जारी रहेगी।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पॉजिटिव
 उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से श्मशान घाट व अन्य जगहों का दौरा कर रहे थे। आशंका है कि इस दौरान संक्रमित हो गए। तबीयत खराब हुई तो उन्होंने बाहर जाना बंद कर दिया था और वह अब घर से ही काम कर रहे थे। उनके संपर्क में रहे एक अन्य कर्मचारी में भी बुखार के लक्षण दिख रहे हैं। अधिकारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद कार्यालय को भी सैनिटाइज कर दिया गया है। गौरतलब है कि उत्तरी निगम में अब तक 80 के करीब कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं।

कोरोना वायरस और अपराध की स्थिति पर दिल्ली पुलिस ने की बैठक 
दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने शनिवार को सहायक पुलिस आयुक्त, एसएचओ और पुलिस थानों के इंस्पेक्टरों के साथ बैठक की। बैठक में कोरोना वायरस, अपराध की स्थिति और अन्य विषयों पर चर्चा हुई।

कोरोना जांच के लिए सर गंगाराम अस्पताल को मिली अनुमति
दिल्ली सरकार ने सर गंगाराम अस्पताल को फिर से कोरोना जांच करने की अनुमति दे दी है। सर गंगाराम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा ने शनिवार शाम इसकी जानकारी दी। 
 

गाजियाबाद में एसोसिएट प्रोफेसर की कोरोना से मौत
गाजियाबाद के एक कॉलेज में अंग्रेजी के एसोसिएट प्रोफेसर व कॉलेज इंगलिश टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। 57 वर्षीय प्रोफेसर का इलाज राजीव गांधी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में चल रहा था। चार दिन पहले बुखार के कारण हालत बिगड़ने पर पहले उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। हालात में सुधार न होने पर दोबारा राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया। तीन दिन तक वेंटीलेटर पर रहने के बाद शनिवार को उनकी मौत हो गई।
 
हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली को बेड व वेंटिलेटर बढ़ाने के दिए निर्देश
दिल्ली हाईकोर्ट ने शनिवार को केंद्र और दिल्ली सरकार को कोरोना मरीजों के लिए बेड और वेंटिलेटर  की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ताकि कोरोना मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। 

नोएडा बॉर्डर से वापस दिल्ली भेजी गईं बसें
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है, इसेंशियल सर्विस पास नहीं होने पर बड़ी संख्या में वाहनों को वापस दिल्ली भेजा जा रहा है, दिल्ली से नोएडा जाने वाली लेन में भी यूपी पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाना शुरू कर दिया है, बिना पास के दिल्ली में भी प्रवेश नहीं करने देगी यूपी पुलिस।

कोरोना संक्रमित तीन की मौत 
गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से एक युवक व एक व्यक्ति सहित तीन की मौत हो गई। दो का अंतिम संस्कार हिंडन श्मशाम घाट पर कर दिया गया। जबकि तीसरे का दिल्ली में कराया गया। 40 वर्षीय व्यक्ति नील पदम कुंज वैशाली सेक्टर 1 का रहने वाला था, वह पेट में कैंसर से भी पीड़ित था। उसकी मौत यशोदा अस्पताल में हुई, जबकि 33 वर्षीय युवती न्यू गांधी नगर की रहने वाली थी। तीसरी मौत रिटायर्ड इनकम टैक्स कमिश्नर की मौत मैक्स पटपड़गंज में हुई है। 15 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने अभी किसी भी मौत के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है।

गृहमंत्री अमित शाह कल दिल्ली के सीएम और एलजी के साथ करेंगे बैठक
गृहमंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन कल 14 जून को सुबह 11 बजे दिल्ली के सीएम, दिल्ली के उपराज्यपाल और एसडीएमए के सदस्यों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में COVID-19 स्थिति की समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में निदेशक एम्स और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित होंगे।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा- जहां कम मामले हैं उनका नंबर थोड़े दिनों में आएगा
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस के मामले पूरे देश में भी हैं और दिल्ली में भी हैं। जहां कम मामले हैं थोड़े दिनों में उनका नंबर आएगा। दिल्ली कोरोना वायरस के मामलों में मुंबई से 10-12 दिन पीछे चल रही है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर आप चाहते हैं कि ज्यादा टेस्ट हों तो आप आईसीएमआर से उनकी गाइडलाइन बदलने को कहें। हम आईसीएमआर की गाइडलाइन का उल्लंघन नहीं कर सकते जो टेस्ट के लिए बनाई गई है।



सर गंगाराम अस्पताल खुद पर दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग लिए पहुंचा कोर्ट
दिल्ली के प्रमुख सरकारी अस्पताल सर गंगा राम ने अपने ऊपर की गई प्राथमिकी को रद्द करने की मांग को लेकर एक याचिका हाईकोर्ट में दायर की है। सर गंगा राम अस्पताल के खिलाफ यह प्राथमिकी दिल्ली सरकार ने कोविड-19 रेगुलेशन का उल्लंघन करने के लिए दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


बच्चों ने लॉकडाउन में कूड़ा हटाकर विकसित की ग्रीन बेल्ट
ग्रेटर नोएडा में लॉकडाउन की अवधि में घर पर रहते बच्चों ने परिजनों के साथ मिलकर कचरे को हटाकर ग्रीन बेल्ट विकसित कर दी है। दीवारों पर पेंटिंग कर बनाया आकर्षक। शहर के लोगों को इन बच्चों ने नई दिशा दी है।

बीके अस्पताल में सामाजिक दूरी के नियमों की उड़ी धज्जियां
फरीदाबाद बीके  सिविल अस्पताल में पंजीकरण करवाने के लिए मरीजों की लगी भीड़। यह लोग सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। यहां कोई भी सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं है।


ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग के लिए लाइन में लगे लोग
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन आरक्षण केंद्र पर सर्वर डाउन होने से नीचे बैठ टिकट बुकिंग करवाने वाले यात्री सर्वर ठीक होने का इंतजार करते हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें