नई दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में 100 रुपये नहीं देने पर तीन युवकों ने एक शख्स को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जहांगीरपुरी निवासी धर्मवीर (48) साप्ताहिक बाजार में कपड़े की दुकान लगाता है। उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह वह दूध लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोका।
एक युवक उसके पास आया और 100 रुपये मांगे। रुपये नहीं होने की बात कहते ही तीनों आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। धर्मवीर ने किसी तरह से पुलिस को घटना की जानकारी दी।