फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: झगड़े में जख्मी गुरुद्वारे के ग्रंथी ने तोड़ा दम, तबले से किया गया था हमला

Sun, 06 Dec 2020 02:51 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नई दिल्ली के आरके पुरम इलाके के एक गुरुद्वारे में झगड़े के दौरान घायल ग्रंथी की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को ग्रंथी का दूसरे से झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान बीच बचाव करने पर आरोपी ने उसकी पत्नी पर भी हमला कर घायल कर दिया था। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


ग्रंथी की मौत के बाद पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के बताया कि वारदात शुक्रवार सुबह आरके पुरम के सेक्टर छह स्थित गुरुद्वारे में हुई। 

यहां पाठ करने के दौरान ग्रंथी रविंद्र सिंह और दर्शन सिंह के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर दर्शन ने रविंद्र को तबला फेंककर मारा। तबला उसके सिर में लगा और वह बेहोश हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़े के दौरान रविंद्र की पत्नी भी वहां मौजूद थी। वह झगड़े के दौरान बीच बचाव करने पहुंची। आरोपी उसकी आंख पर हमला कर वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें