फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अज्ञात बदमाशों ने चाकू से गोदकर युवक को मार डाला, कुछ लड़कों से हुआ था विवाद; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 04 Aug 2024 04:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पूर्वी दिल्ली में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक का कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था।  इसके बाद आरोपियों ने युवक के पेट और कमर पर चाकू से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त कासिम (24) के रूप में हुई है। कासिम अपने परिवार के साथ वेलकम स्थित जनता कॉलोनी में रहता था। इनके परिवार में तीन भाई सलमान, मोहसिन और दानिश हैं। 

विज्ञापन


पिता रहीस और मां सायरा की कई साल पहले मौत हो चुकी है। शनिवार रात को कासिम का वेलकम के विनोद पहलवान वाली में कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने कासिम के पेट और कमर पर चाकू से हमला कर दिया। कासिम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस छानबीन कर रही है। हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें