फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की आपबीती: 'अनजान लड़की पास आई... पता पूछा और रख दिया मेरे ऊपर हाथ'; कार में बैठते ही लड़के के उड़े होश

Thu, 08 Aug 2024 05:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

आरोपी युवती की पहचान करिश्मा निवासी गांव रेवाला दिल्ली के रूप में हुई।पुलिस टीम ने आरोपी महिला को नजदीक के बिहारी मंडी वजीराबाद, गुरुग्राम से काबू किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेंट्रल प्लॉजा मॉल में डिनर के दौरान एक युवक की सोने की चेन चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से सोने की एक चेन भी बरामद हुई है।

विज्ञापन

छतरपुर दिल्ली निवासी रजत मलिक ने सेक्टर-53 थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 31 जुलाई को तीन दोस्तों के साथ डिनर करने के लिए सेन्ट्रर प्लाॅजा माॅल गया था। रात करीब एक बजे पर एक अनजान लड़की पास आई और उससे बात करने की कोशिश की। पीड़ित के अनुसार युवती ने कोई पता पूछा तो उसने बताया कि इस जगह की ज्यादा जानकारी नहीं है। फिर युवती ने उसके कंधे पर हाथ रखा और बातों में उलझा लिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि जब वह कार में बैठा तो पता चला कि उसकी सोने की चेन नहीं है। युवक ने पहले अपने स्तर पर चेन का पता चलाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मिली। इसके बाद बुधवार को पुलिस में शिकायत दी। अपराध शाखा सेक्टर-17 की पुलिस टीम ने आरोपी महिला को नजदीक के बिहारी मंडी वजीराबाद, गुरुग्राम से काबू किया। आरोपी की पहचान करिश्मा निवासी गांव रेवाला दिल्ली के रूप में हुई। उसके कब्जे से चोरी हुई गोल्ड चेन बरामद की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें