फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: महिला अस्पताल में अनोखा मामला, बच्चा एक, दावेदार दो...बुलानी पड़ी पुलिस

Wed, 31 Jul 2019 06:50 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
गाजियाबाद के महिला अस्पताल में एक अनोखा मामला देखने को मिला। सोमवार को जन्मे बच्चे के दो दावेदार सामने आ गए, जिसके बाद अस्पताल में जमकर विवाद हुआ। प्रसूता के पति ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को बुला लिया। 
विज्ञापन


दिल्ली के करावल नगर इलाके की रहने वाली महिला ने अपनी मौसेरी बहन को पैदा होने से पहले ही बच्चे को गोद देने का वादा कर लिया था। सोमवार को गर्भवती महिला जिला महिला अस्पताल में दाखिल हो गई। 

महिला ने अपनी मौसेरी बहन और उसके पति के नाम पर अस्पताल में रजिस्ट्रेशन करा लिया। सोमवार को डिलीवरी हुई और उसने बेटे को जन्म दिया। इसकी जानकारी जैसे ही उसके दिल्ली में रहने वाले पति को हुई तो वह तुरंत गाजियाबाद के महिला अस्पताल में पहुंचा। 
विज्ञापन


उसने कहा कि वह लड़का उसका है और उसकी पत्नी उसका बच्चा बेचना चाहती है। लेकिन अस्पताल में उसकी पत्नी के नाम से कोई रजिस्ट्रेशन नहीं था। बाद में उसने 100 नंबर डायल कर पुलिस को बुला लिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस के आने के बाद अस्पताल प्रबंधन को भी जानकारी हुई कि फर्जी नाम से रजिस्ट्रेशन कराया गया है। बाद में अस्पताल की सीएमएस डॉ. दीपा त्यागी ने प्रसूता को वार्ड में और बच्चे को नर्सरी में रखा और बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में फैसला करने की बात कही उसकेबाद मामला शांत हुआ।

बुधवार को जानकारी मिली है कि महिला अपने पति से 6 महीने से अलग चल रही थी, उसका पति उससे मारपीट करता था , पहले से इसके 2 बच्चे थे एक बेटा एक बेटी तीसरा बच्चा जब होने वाला था तब पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था इसलिए वह अपने। मौसी के यहां राह रही थी और अपनी मौसेरी बहन को बच्चा गोद देना चाहती थी क्योंकि उसको कोई बच्चा नहीं था
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें