फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के सामने प्रजेंटेशन देंगे निगम अधिकारी

Wed, 02 Jul 2014 11:57 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के विकास का खाका खींचने के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक होगी। नगर निगम के अधिकारी केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकय्या नायडू के समक्ष अपनी योजनाओं का प्रेजेंटेशन देंगे।
विज्ञापन


बैठक में स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और मेयर तेलूराम कांबोज भी होंगे। नगर निगम के अलावा जल निगम, यूपीएसआईडीसी के अधिकारी भी योजनाओं को केंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। माना जा रहा है कि जल्द ही शहर की प्रमुख योजनाओं को केंद्र से हरी झंडी मिल सकती है।

विज्ञान भवन दिल्ली में होने वाली इस बैठक में नगर निगम का निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और जलकल विभाग नाला-सड़क निर्माण, सीवर लाइन को अपग्रेड किए जाने और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


जल निगम वाटर सप्लाई और सीवरेज सिस्टम की योजनाएं प्रस्तुत करेगा। नगर आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि शाम को पांच बजे होने वाली बैठक में 14 अधिकारी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें