फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी का प्रदर्शन, लगाए नारे- राहुल गांधी माफी मांगो

Sat, 15 Dec 2018 12:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद से भारतीय जनता पार्टी सक्रिय हो गई है और राहुल गांधी को चारों ओर से घेर रही है। कोर्ट का फैसला आते ही जहां एक के बाद एक केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया, वहीं हर कोई राहुल गांधी से माफी की मांग पर अड़ा हुआ है।

विज्ञापन


इसी सिलसिले को जारी रखते हुए केंद्रीय मंत्री विजय गोयल आज भाजपा कार्यकर्ताओं समेत दिल्ली में प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी से राफेल डील पर लगाए गए आरोपों के लिए माफी की मांग कर रहे हैं।


चुनाव में हार के बाद राफेल पर सुप्रीम फैसले से भाजपा को मिली संजीवनी

पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के झटके से उबरने की कोशिश में जुटी भाजपा को राफेल मामले में सियासी संजीवनी मिल गई है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से मिली क्लीन चिट से पहले पार्टी इस मामले में देश भर में बन रही विपरीत धारणा से असहज थी। कांग्रेस मोदी सरकार को उसके सबसे मजबूत अस्त्र भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस के मुद्दे पर ही घेर कर आम चुनाव में भाजपा का सियासी खेल बिगाड़ने में जुटी थी। 
विज्ञापन


राफेल पर सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी कामयाबी को भाजपा कांग्रेस की तर्ज पर इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी कर रही है। पार्टी जल्द ही इस मामले में कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ देश भर में बड़ा अभियान छेड़ेगी। इसके तहत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने सभी कार्यक्रमों में इसे बड़ा सियासी मुद्दा बना कर कांग्रेस पर हमला करेंगे।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पलटी बाजी

इस मामले में पार्टी के एक महासचिव ने स्वीकार किया कि कांग्रेस की ओर से हो रहे हमले से पार्टी नेता असहज थे। दरअसल यह मोदी सरकार के सबसे मजबूत मोर्चे पर सियासी हमला था। इस मामले में गोपनीयता की शर्तों से बंधे होने के कारण पार्टी और सरकार खुल कर अपना बचाव नहीं कर पा रही थी।

इस फैसले के बाद सियासी बाजी पलट गई है। अब भाजपा आक्रामक होगी, वहीं सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के कारण कांग्रेस को रक्षात्मक रुख अपनाना पड़ेगा। भाजपा देश भर में यह बताएगी कि मोदी सरकार में एक भी घोटाला नहीं हुआ। इसके साथ ही यूपीए 2 के भ्रष्टाचार के मामले को भी पार्टी जोर-शोर से उठाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें