फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली में 52.9 डिग्री तापमान दर्ज होने पर केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल, IMD ने बताई ये वजह

Wed, 29 May 2024 09:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के मुंगेशपुर स्टेशन पर तापमान मापने वाला सेंसर खराब था, इससे ओवर रीडिंग आ गई थी। मौसम विभाग इसकी जांच में जुट गया है।
विज्ञापन
दिल्ली में कहर का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में गर्मी कहर बरपा रही है। दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार को 52.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, जो अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा यह अभी तक आधिकारिक नहीं है। दिल्ली में इतना तापमान होना संभव नहीं है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी। फिलहाल मौसम विभाग ने इसकी वजह सेंसर में खामी या कोई स्थानीय कारण बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में शहर के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री से 49.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, मुंगेशपुर में अन्य स्टेशनों की तुलना में अधिकतम तापमान 52.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सेंसर में त्रुटि या स्थानीय कारक के कारण हो सकता है। आईएमडी डेटा और सेंसर की जांच कर रहा है। केंद्रीय मंत्री एक्स पर लिखा, 'दिल्ली में 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान होने की संभावना बेहद कम है। आईएमडी में हमारे वरिष्ठ अधिकारियों को समाचार रिपोर्ट की पुष्टि करने के लिए कहा गया है। आधिकारिक स्थिति जल्द ही बताई जाएगी।' 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें