फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह से राजस्थान बार्डर जाने वाली सड़क होगी फोर लेन

Sat, 30 Aug 2014 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान की सीमा को जोड़ने वाली मेवात की प्रमुख सड़क की दुर्दशा पर अमर उजाला में छपी खबर का व्यापक असर हुआ है।
विज्ञापन


केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने इस सड़क की सुध लेते हुए इसे फोर लेन का बनाए जाने का ऐलान किया है। श्री गुर्जर शुक्रवार की शाम यहां भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को लेकर आए थे।

इस दौरान जब भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके समक्ष नूंह से राजस्थान बार्डर तक बदहाल सड़क हाल रखा तो केंद्रीय मंत्री ने तुरंत मांग मानते हुए इसकी घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने 28 अगस्त को नूंह से राजस्थान बार्डर तक की 52 किलोमीटर लंबी पर बदहाल  सड़क पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की थी।

जिसमें बताया गया था कि कई बड़े शहरों को जोड़ने वाली इस प्रमुख सड़क की हालत बेहद खस्ता है। वाहनों के भारी दबाव के चलते इस पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

भाजपा नेता नरेंद्र पटेल, डा. महेंद्र गर्ग, करम ईलाही, अर्जुनदेव चावला ने मेवात की इस पुरानी मांग को मानने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें