फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों के पुर्नवास में वरदान साबित होगा कृत्रिम अंग निर्माण कारखाना : कृष्ण पाल गुर्जर

Mon, 12 Oct 2020 06:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

- केंद्रीय राज्यमंत्री ने गांव नवादा में एलिम्को कंपनी के पुर्नवास केंद्र के लिए भूमि पूजन किया
विज्ञापन
एडवांस इंटीग्रेटेड वेलनेस एवं पुर्नवास केंद्र के भूमि पूजन समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि गांव नवादा में एलिम्को कंपनी द्वारा बनाए जा रहे पुनर्वास केंद्र से पूरे एनसीआर में कृत्रिम अंगों का वितरण किया जाएगा। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर सोमवार को गांव नवादा में एडवांस इंटीग्रेटेड वेलनेस एवं पुर्नवास केंद्र के भूमि पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ प्रदेश परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, फरीदाबाद विधानसभा से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता, पृथला से विधायक नयन पाल रावत, तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, एलिम्को के सीएमडी डीआर सरीन सहित गांव के सरपंच बेगराज मुख्य रूप से मौजूद थे।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि नवादा में बनाए जाने वाला एलिम्को सेंटर उत्तर भारत में दूसरा सबसे बड़ा केंद्र होगा, जहां से बनने वाले कृत्रिम अंगों का पूरे एनसीआर में वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों के लिए सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है व तरह-तरह की नई योजनाएं बनाई जा रही हैं। इसके लिए बजट को भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पूरे देश में अब तक पांच कारखाने थे और नवादा में यह छठा कारखाना है, जिसको 55 करोड रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें 40 करोड़ की लागत से बिल्डिंग बनेगी तथा 15 करोड़ की लागत से मशीनें लगाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इस कारखाने में 70 प्रतिशत स्थानीय नौजवानों को नौकरी दी जाएंगी। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मार्च 2022 तक कारखाने का भवन बनकर तैयार हो जाएगा और दिसंबर 2022 तक मशीनें लगाकर कारखाने को पूरी तरह शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एलिम्को उच्च कोटि के आधुनिक उपकरण व कृत्रिम अंग निर्माण का कार्य दशकों से कर रहा है। एलिम्को की एक इकाई की जरूरत फरीदाबाद एवं आसपास के क्षेत्र के दिव्यांग जनों के लिए महसूस हुई तो इस संबंध में हरियाणा सरकार से भूमि आवंटन के लिए सहयोग मांगा गया।

उन्होंने कहा कि एलिम्को लगभग 5 एकड़ भूमि में अपना कारखाना लगाएगी। इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा इस सहायक उत्पादन एवं कृत्रिम अंग फिटिंग सेंटर के लिए मात्र एक रुपया प्रति एकड़ प्रतिवर्ष की दर से 33 वर्षों के लिए जमीन लीज पर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस कारखाने में दिव्यांग जनों के लिए सहायक उपकरण जैसे मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, वॉकिंग स्टिक के साथ-साथ कानों से सुनने वाली मशीन व अन्य कृत्रिम अंगों का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें