फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JP Nadda Health Update: जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, एम्स के डॉक्टरों ने बताया कैसी है अब उनकी सेहत

Tue, 18 Aug 2026 12:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

JP Nadda Health Update: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की बीते सोमवार को एंजियोप्लास्टी हुई है। बीती 13 अगस्त को उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की स्वास्थ्य स्थिति पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान में बताया गया है कि अभी उनकी हालत स्थिर है। 
विज्ञापन


अब कैसी है जेपी नड्डा की तबीयत?
जेपी नड्डा की सोमवार 17 अगस्त को एंजियोप्लास्टी हुई है। उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। एम्स द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि उनकी हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
 
विज्ञापन

एम्स ने जारी की नड्डा की हेल्थ रिपोर्ट
उनका इलाज अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है। एम्स के मीडिया सेल की प्रभारी प्रोफेसर रीमा दादा ने इस संबंध में जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा की सेहत में सुधार हो रहा है। एंजियोप्लास्टी एक सामान्य प्रक्रिया है जो हृदय की धमनियों में रुकावट को दूर करने के लिए की जाती है। इस प्रक्रिया के बाद मरीज को कुछ समय के लिए निगरानी में रखा जाता है। 
विज्ञापन

13 अगस्त को एम्स में भर्ती हुए थे जेपी नड्डा
जानकारी के लिए बता दें कि बीती 13 अगस्त को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को अस्वस्थ महसूस होने पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी तत्काल जांच की, जिसमें हृदय संबंधी परीक्षण भी शामिल थे।

मंत्री नड्डा को बेचैनी की शिकायत के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया। एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनकी गहन जांच की। इस जांच प्रक्रिया में हृदय की नसों का एंजियोग्राफी टेस्ट भी शामिल था। यह परीक्षण हृदय की धमनियों की स्थिति का आकलन करने के लिए किया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें