फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: GTB अस्पताल में गाली-गलौज, मारपीट... सीनियर डॉक्टर का सिर फोड़ा, हमलावरों में से एक ने खुद के बताया ASI

Sat, 28 Jun 2025 10:44 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जीटीबी अस्पताल में शुक्रवार की रात अज्ञात लोगों ने एक सीनियर डॉक्टर पर हमला कर दिया। हमलावरों में एक शख्स ने खुद को एएसआई बताया और धमकी दी। जब उससे आईडी कार्ड दिखाने के लिए कहा गया तो उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
कुलदीप कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीटीबी अस्पताल में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्लूए) की गश्त के दौरान अज्ञात लोगों ने एक सीनियर डॉक्टर कुलदीप कुमार पर हमला कर दिया। डॉक्टर को सिर में चोट आई है। हमलावरों में से एक ने खुद को दिल्ली पुलिस के एएसआई बताया। जब उससे आईडी कार्ड दिखाने के लिए कहा गया तो उसने अपना आईडी कार्ड नहीं दिखाया। 

विज्ञापन


डॉ. कुलदीप कुमार ने बताया, "कैंपस में कुछ समय पहले छेड़छाड़ और हत्या की घटनाएं सामने आई थी। आरडब्ल्यूए टीम नियमित रूप से गश्त करती है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया। हम कैंपस में अपने छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। शुक्रवार को भी ऐसी ही एक गश्त के दौरान कई लोग आए और बिना किसी उकसावे के उन्होंने हमारे साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने मुझ पर हमला किया।'

डॉ. कुलदीप कुमार ने आगे बताया, 'हमलावरों में एक शख्स ने खुद को एएसआई बताया और धमकी दी। जब उससे आईडी कार्ड दिखाने के लिए कहा गया तो उसने मना कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हमने अपने शिकायत दर्ज करा दी है। अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी और हम कार्रवाई तय करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें