दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है, जिसके चलते उसे तिहाड़ जेल से ले जाकर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार 27 जुलाई को छोटा राजन की तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उसे एम्स में लाया गया था। यहां अब भी उसका इलाज जारी है।
Underworld don Chhota Rajan was admitted to All India Institute of Medical Sciences in Delhi on 27th July after he complained of ill health; He is currently under treatment at the hospital
विज्ञापन
(file photo) pic.twitter.com/QDO0alslNJ
अप्रैल में हुआ था कोरोना
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन अप्रैल में भी एम्स में भर्ती हुआ था। उस वक्त वह कोरोना से पीड़ित था जिसका इलाज एम्स में चला था। उसका इलाज 15 से ज्यादा दिनों तक एम्स में हुआ था। उसी बीच करीब 7 मई को उसके मौत की भी अफवाह उड़ी थी।विज्ञापन
छोटा राजन की मौत की खबर निकली अफवाह
तिहाड़ जेल में कोरोना संक्रमित होने के बाद एम्स में भर्ती कराए गए गैंगस्टर छोटा राजन की मौत की खबर गलत निकली थी। कई मीडिया संस्थानों और फिर सोशल मीडिया पर यह खबर फैलने लगी कि छोटा राजन की कोरोना से मौत हो गई। बाद में तिहाड़ जेल प्रशासन ने इसे केवल कोरी अफवाह बताया था।विज्ञापन
छोटा राजन (उम्र-61 वर्ष) को 22 अप्रैल को तिहाड़ जेल में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। हालत गंभीर होने पर 24 अप्रैल को उसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। यहां पर उसका इलाज चल रहा था। साल 2015 में बाली से निर्वासन के बाद छोटा राजन को गिरफ्तार कर भारत लाया गया था। तब से ही वह कड़ी सुरक्षा के बीच तिहाड़ जेल में कैद है।