फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू: एसओएल में स्नातक और स्नातकोत्तर दाखिला प्रक्रिया 3 जून से होगी शुरू, 31 अगस्त तक होगा एडमिशन

Tue, 28 May 2024 01:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एसओएल की वेबसाइट से दस स्नातक कोर्सेज व स्नातकोत्तर कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन किया जा सकेगा। प्रशासन की विद्यार्थियों को सलाह है कि एक बार यहां दाखिला ले लें। इसके बाद सीयूईटी स्कोर से नियमित कॉलेजोंं में सीट आवंटित होने पर दाखिला रद्द करा सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए स्नातक व स्नातकोत्तर प्रोग्राम में प्रवेश के लिए दाखिला प्रक्रिया तीन जून से शुरू होगी। मंगलवार को दाखिला प्रक्रिया के संबंध में घोषणा की जाएगी। 31 अगस्त तक दाखिला लिया जा सकेगा। इस बार दाखिला प्रक्रिया में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन


एसओएल की वेबसाइट से दस स्नातक कोर्सेज व स्नातकोत्तर कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन किया जा सकेगा। प्रशासन की विद्यार्थियों को सलाह है कि एक बार यहां दाखिला ले लें। इसके बाद सीयूईटी स्कोर से नियमित कॉलेजोंं में सीट आवंटित होने पर दाखिला रद्द करा सकते हैं। दाखिला रद्द कराने पर पूरी फीस माफ कर दी जाएगी। वहीं इस बार सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों व पुलिसकर्मियों व उनके बच्चों को फीस में 25 से 75 फीसदी की छूट दी जाएगी।

अंकों के आधार पर मिलेगी सीट
एसओएल में दाखिले बारहवीं के अंकों के आधार पर होते हैं और सीटों की संख्या असीमित होती है। यहां स्नातक स्तर पर बीए पास, बीए पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स, बीकॉम प्रोग्राम, बीकॉम ऑनर्स, बीए अंग्रेजी ऑनर्स, बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स, बीबीए फाइनेंशियल इन्वेसटमेंट एनॉलिसिस, बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, बीए कंप्यूटर ऐप्लिकेशन, बीए ऑनर्स साइकोलॉजी में दाखिला लिया जा सकता है। प्रशासन ने दाखिला प्रक्रिया के लिए बीते साल ही डिस्टेंस एजुकेशन बोर्ड (डीईबी) से मंजूरी ले ली थी। इस कारण से इसे समय से शुरू किया जा रहा है। डीयू के नियमित कॉलेजों में दाखिला नहीं मिलने पर छात्र एसओएल के स्नातक कोर्सेज में दाखिला लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें