फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: ट्रेन में उठने लगी आग की लपटें, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; राजीव चौक स्टेशन पर टला बड़ा हादसा

Tue, 28 May 2024 01:47 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है है। वीडियो में ट्रेन के दरवाजे खुले हैं और यात्री अपने मोबाइल फोन पर आग का वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं। मेट्रो ट्रेन में जब आग लगने घटना के हुई तब ट्रेन रुकी हुई थी। ट्रेन वैशाली की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
Delhi Metro - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो में आग लगने की घटना सामने आई है। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन की छत पर आग की लपटे निकलती हुई दिखाई दीं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बताया कि मेट्रो के पैंटोग्राफ में आग लग गई। हालांकि, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है है। वीडियो में ट्रेन के दरवाजे खुले हैं और यात्री अपने मोबाइल फोन पर आग का वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आ रहे हैं। मेट्रो ट्रेन में जब आग लगने घटना के हुई तब ट्रेन रुकी हुई थी। ट्रेन वैशाली की ओर जा रही थी। आग लगने के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मेट्रो के इंजीनियरों ने आग को बुझाकर पेंटोग्राफ को बदला। 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वारल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर डीएमआरसी ने कहा कि वीडियो में एक ट्रेन की छत से मामूली आग निकलती दिखाई दे रही है। यह स्पष्ट करना है कि यह घटना आज शाम 6:21 बजे के आसपास राजीव चौक स्टेशन पर वैशाली की ओर जाने वाली एक ट्रेन से संबंधित है। डीएमआरसी ने आगे कहा कि मौजूदा घटना पेंटोग्राफ फ्लैशिंग का मामला था। ऐसा कभी-कभी ओएचई और पेंटोग्राफ के बीच कुछ बाहरी सामग्री के फंसने के कारण होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें