फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेआम नग्न घुमने वालों के लिए एनजीओ जिम्मेदार!

Wed, 19 Aug 2015 12:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बंधवाड़ी गांव में चल रहे वृद्ध नामक एनजीओ के कार्यालय को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को टोंक-सवाई माधोपुर के सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया के नेतृत्व में ग्रामीण पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क से मिले।
विज्ञापन


इसके बाद वे नगर निगम आयुक्त विकास गुप्ता से भी मिले। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल के पास एनजीओ के नाम पर जमीन मालिक रवि कालरा अवैध रूप से भवन निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन


एनजीओ के कार्यालय में करीब 200 वृद्ध, शारीरिक तथा मानस्कि रूप से कमजोर लोग रहते हैं। उनसे काम कराया जाता है।

वे कई बार नग्न अवस्था में घूमते हैं और गांव की महिलाओं और लड़कियों को परेशान करते हैं।

सांसद ने बताया कि ग्रामीणों की बात सुनकर पुलिस आयुक्त ने डीएलएफ फेस-1 के एसएचओ को मौके पर जाकर मामले की जांच का आदेश दिया।

वहीं नगर निगम आयुक्त ने डीटीपी संजीव मान को निर्माणों की जांच से संबंधित आदेश दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें