दिल्ली के करावल नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात निर्माणधीन मकान की दीवार पड़ोसी के मकान पर गिरने से दो मासूमों समेत चार लोग घायल हो गए।
उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक राजेश कश्यप (35) गली नंबर-1, अंकुर विहार, करावल नगर में रहता है। परिवार में पत्नी पूनम (32), बेटी अंजली (14) और बेटा बंशू (4) है।
शनिवार रात चारों घर की छत पर सो रहे थे। इस बीच पड़ोस में निर्माणाधीन चार मंजिला मकान की दीवार उनके ऊपर आ गिरी। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।