घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। पुलिस का कहना है कि बिलि्ंडग अवैध तरीके से बनाई जा रही थी। इस मामले में एक प्लॉट मालिक और पांच बिल्डरों को चिन्हित किया गया है।
एनडीआरएफ कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि एक महिला ने छह साल के बच्चे के दबे होने की जानकारी दी है। उस बच्चे को अभी खोजा जा रहा है।
सीएम ने जांच कमेटी गठित की
घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलायुक्त मेरठ, डीएम गाजियाबाद और एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित कर दी है। प्रदेश सरकार ने मृतक के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है।