फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमार्णाधीन भवन ढहने से एक की मौत, हंगामा

Mon, 30 Jun 2014 06:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन भवन में काम करते समय गिरकर घायल हुए मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नॉलेज पार्क वन स्थित एक कॉलेज में मेरठ के काजीपुरा निवासी दीपक कुमार मजदूरी करता था। पांच दिन पहले वह काम करते हुए भवन से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे ग्रेनो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। शनिवार रात को दिल्ली में इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई।

उधर, गुस्साए मजदूरों ने ठेकेदार के खिलाफ जमकर हंगामा किया और उसके खिलाफ कासना कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कॉलेज प्रशासन का कहना है कि भवन बनाने का काम ठेकेदार को दिया गया है। उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें