फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा ने इतनी तेज चलाया ई-रिक्शा कि पलटते ही तीन साल के भांजे की जान चली गई

Mon, 27 Feb 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कश्मीरी गेट इलाके में रविवार देर शाम तेज रफ्तार ई-रिक्शा के पलटने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के समय ई-रिक्शा बच्चे का मामा चला रहा था।
विज्ञापन


कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस के अनुसार मूलत: भिंड मध्य प्रदेश का निवासी सुभाष खजूरी खास पुश्ता में रहता है। रविवार शाम वह अपनी ई-रिक्शा पर तीन साल के अपने भांजे प्यास को लेकर मोरी गेट की ओर जा रहा था। वह प्यास को अपनी गोद में बैठाकर काफी तेज रफ्तार से रिक्शा चला रहा था।
विज्ञापन


इसी तेज रफ्तार से उसने यू टर्न लिया, लेकिन रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। बच्चा नीचे दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोगों ने ई-रिक्शा को खड़ा किया।
विज्ञापन


इसके बाद सुभाष जख्मी भांजे को लेकर परमानंद अस्पताल पहुंचा। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने सुभाष के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके पिता कालू को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें