फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ की बेटी से नजदीकियों पर मिली मौत: लड़की को देखकर... फूफा ने उसकी हरकतों को लिया देख, दौड़ा-दौड़ाकर ली जान

Thu, 12 Jun 2025 08:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद बताया कि आरोपी फूफा काशिम कई बार भतीजे जहीर को बेटी से दूर रहने के लिए कह चुका था। इसके बाद भी जब वह नहीं माना तो आवेश में इस वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर थानाक्षेत्र में बुधवार रात बेटी से प्रेम प्रसंग के शक में फूफा काशिम (47) ने बेटे आशिफ (20) के साथ मिलकर भतीजे जहीर अब्बास (19) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात में एक 13 वर्षीय नाबालिग भी शामिल है। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी भाग गए, जिन्हें पुलिस ने बृहस्पतिवार को दबोच लिया। पुलिस हत्यारोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने एक परिजन के हवाले से बताया कि जहीर अपनी बुआ की बेटी से अक्सर बातचीत करता था। यह बात दोनों परिवारों को पता भी थी। बुआ का परिवार जहीर को पसंद नहीं करता था। 7 जून को बकरीद के दिन जहीर गली में खड़े होकर इशारों से अपनी बुआ की बेटी से बात कर रहा था। इसी बीच उसके फूफा काशिम वहां पहुंच गए। 

आरोप है कि उन्होंने जहीर को जमकर पीटा। भीड़ जमा होने पर जहीर को छोड़ दिया। इधर, जहीर डर की वजह से अपने घर नहीं गया। वह मुस्तफाबाद अपने कारखाने चला गया। जहीर को कपड़ों की जरूरत पड़ी तो उसने बुधवार को अपने परिजनों को फोन किया और कपड़े लेकर जाफराबाद आने के लिए कहा। पुलिस के मुताबिक इस बात की भनक किसी तरह काशिम को लग गई। आरोप है कि तीनों मौके पर पहुंचे और दौड़ा-दौड़ाकर जहीर को मारा और चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात जहां अंजाम दी गई वह इलाका उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर थानाक्षेत्र में आता है। 

मना करने पर नहीं माना जहीर 
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद बताया कि काशिम कई बार जहीर को बेटी से दूर रहने के लिए कह चुका था। इसके बाद भी जब वह नहीं माना तो आवेश में इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद जहीर का शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

बेटे के शव देखकर बेसुध हुई मां 
जहीर का शव देखकर उसके परिजनों को कुछ सूझ नहीं रहा है। मां तो बार-बार बेसुध हो रही है। जहीर अपने परिवार के साथ जनता कॉलोनी, वेलकम में रहता था। उसके परिवार में पिता गुलशेर, मां के अलावा तीन भाई हैं। जहीर मुस्तफाबाद में अपने पिता के साथ बाइक सीट कवर बनाने का काम करता था। उसकी बुआ अपने परिवार के साथ वेलकम में रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें