दिल्ली में गुरुवार दोपहर को एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया। यहां शिवाजी ब्रिज के पास हजरत निजामुद्दीन से गाजियाबाद जाने वाली (64419- ईएमयू) ट्रेन का एक कोच पटरी से उतर गया। हादसे के बाद ट्रैक पर मरम्मत का काम चल रहा है।
उत्तर रेलवे के मुताबिक, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलकर तिलक ब्रिज होते हुए शिवाजी ब्रिज जा रही थी। रास्ते में दोपहर 4.10 बजे ट्रेन का एक कोच पटरी से उतर गया। सूचना पर रेलवे के कर्मचारी आनन-फानन घटनास्थल पर पहुंचे।