फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र अधिकारी ने कहा, दिल्ली का वायु प्रदूषण जानलेवा

Sat, 09 Nov 2019 04:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
pollution in delhi ncr - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में भले ही कुछ दिनों से राहत दिख रही है लेकिन फिर भी राष्ट्रीय राजधानी की हवा घातक बनी हुई है। सम-विषम योजना के लागू होने के बाद भी हवाएं जहरीली हैं। प्रदूषण के स्तर को लेकर दिल्ली दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है और बनती रही है। इस साल भी यही हाल है। 
विज्ञापन


इसी बीच संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि भारत ‘सार्वजनिक स्वास्थ्य आपदा’ से जूझ रहा है और दिल्ली का प्रदूषण स्तर जानलेवा प्रतीत होता है।

संयुक्त राष्ट्र की चिल्ड्रेंस एजेंसी ने दक्षिण एशिया की सरकारों से वायु गुणवत्ता के संकट से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की अपील की।

भारत में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के लिए कार्यक्रम प्रबंधन अधिकारी वलेन्टिन फोल्तस्कु ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रदूषण को अदृश्य हत्यारा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संयुक्त राष्ट्र न्यूज से कहा कि उत्तर भारत और गंगा के मैदानी हिस्से में जो स्थिति है वह जानलेवा है। बहुत खराब है।

दिल्ली सरकार द्वारा लागू की गई सम- विषम योजना का हवाला देते हुए, फोल्तस्कु ने कहा कि इस तरह के उपाय से कोई बड़ा असर दिखने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें