फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडी के नाम पर बहू ने सास के खाते से उड़ाए 29 लाख 

Sat, 09 Nov 2019 03:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic - फोटो : www.pexels.com
विज्ञापन

बैंक खाते में जमा रुपयों का फिक्स डिपोजिट (एफडी) करवाने के नाम पर बहू ने अपनी सास के साथ 29 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। महिला ने चेक के माध्यम से यह रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। 

विज्ञापन


रुपयों की जरूरत पड़ने पर महिला (सास) ने जब एफडी बंद करके रुपये देने का बैंक प्रबंधन से आग्रह किया तो इसका खुलासा हुआ। सेक्टर-53 थाना पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, गांव वजीराबाद निवासी उर्मिला ने शिकायत में बताया कि वह 15 अप्रैल को बहू सुनीता को लेकर बैंक गई थी। आरोप है कि मदद के दौरान सुनीता ने उनसे एफडी के लिए चेक की जरूरत होने की बात कहकर हस्ताक्षर करवा लिए। 
विज्ञापन


चेक को एफडी के लिए देने की बजाय सुनीता ने अपने बैंक खाते की जानकारी भरकर रुपये ट्रांसफर करवा लिए। उस वक्त सुनीता अपनी सास उर्मिला को यह कहकर बैंक से ले गई कि एफडी उन्हें बाद में मिल जाएगी। 

जुलाई महीने में उर्मिला को रुपयों की जरूरत होने पर वह दामाद के साथ बैंक गई और प्रबंधन से एफडी बंद कर रुपये देने का आग्रह किया। इस पर उन्हें बैंक प्रबंधन ने एफडी नहीं होने तथा रुपये सुनीता के बैंक खाते में ट्रांसफर होने की बात बताई। उप निरीक्षक महेश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें