फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी जीत के बाद ये कैसे-कैसे तोहफे

Mon, 20 Oct 2014 04:19 PM IST
कुमार हरिओम/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण हरियाणा में बीजेपी के नए नेता के रूप में उभरे उमेश अग्रवाल की इस जीत को लेकर उनके परिवार का भी भरपूर योगदान रहा है।
विज्ञापन


महीनों से दिन-रात तैयारियों में जुटे परिवार और समर्थक उनकी जीत से काफी उत्साहित हैं। उनके आवास पर उनकी पत्नी अनीता अग्रवाल से अमर उजाला ने खास बातचीत की तो वे काफी खुश दिखी। पेश है बातचीत के अंश-

सवाल- उमेश अग्रवाल की जीत के लिए मुबारकबाद। इस जीत का असली हकदार किसे मानती हैं?
जवाब- आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। यह जीत गुड़गांव की जनता की है। हमने सिर्फ मेहनत की, सभी के आशीर्वाद का नतीजा रहा कि आज हम यहां तक पहुंचे। शहरवासियों के इस अहसान को कभी नहीं भूलेंगे।
विज्ञापन


सवाल- आप जीत के लिए आश्वस्त दिख रही थीं? चुनाव के बाद मतगणना से पूर्व की रात कैसी गुजरी?
जवाब- ऐसा नहीं है। हमने जो मेहनत की थी, उसे लेकर हम सभी आश्वस्त थे। कल पूरी रात हम सो नहीं पाए। पूरी रात चुनाव रिजल्ट को लेकर ही चर्चाएं होती रही। उमेश जी, साढ़े तीन बजे सोए और फिर अलसुबह उठकर चले गए। उनकी जीत को लेकर इतनी उत्साहित हूं कि सुबह से अब तक कुछ नहीं खाया है। अब तो उनके साथ बैठकर ही खाएंगे।

सवाल- आप किस तरह से अपने पति को जीत का तोहफा देंगी?
जवाब- हंसते हुए। उन्हें चावल खाना बेहद पसंद है। चावल की खुशबू ही उन्हें खींच लाती है। व्यस्त शेड्यूल के चलते काफी दिनों से हम बैठकर ढंग से खाना भी नहीं खा पाए। इसलिए उनकी पसंद के चावल बनाकर उन्हें जीत का तोहफा दूंगी। मैं एक भारतीय महिला हूं। उनकी जीत को लेकर भगवान से मन्नत मांग रखी थी। पूरे परिवार के साथ उनके दर पर मत्था टेकने जाऊंगी।
विज्ञापन


सवाल- आपकी क्या रणनीति रही, जिसकी बदौलत आपने विपक्षी दलों के दावों को ध्वस्त कर दिया?
जवाब- वैसे तो चुनावों को लेकर मुझसे कहीं ज्यादा उमेश जी ने अपनी सक्रियता रखी। रातभर वे सिर्फ इसी मुद्दे पर बात करते रहते थे कि शहर की जनता को आखिर चाहिए क्या? यहां की समस्याओं को ढूंढा। लोगों को विश्वास दिलाया। बस इसी रणनीति पर आगे बढ़े। विश्वास था कि परिणाम से पहले विपक्षी पार्टियों के सारे दावे ध्वस्त हो जाएंगे, यही हुआ।

सवाल-शहर में आपको किस तरह की समस्याएं दिखती हैं? ये कैसे दूर होंगी?
जवाब- यहां महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहतर इंतजाम किए जाने की जरूरत है। इसके लिए प्रशासन से बातचीत कर भविष्य में सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें