फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की रिहाई पर क्या बोली उमर खालिद की ग्यारह साल की बहन साराह

Sat, 19 Mar 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उमर खालिद
विज्ञापन
उमर खालिद और अनिर्बन भट्टाचार्य को तो जमानत मिल गई लेकिन अभी साईबाबा की रिहाई से लेकर इंसाफ की लड़ाई बाकी है। हम सबको मिलकर साईबाबा और प्रो. गिलानी की लड़ाई लड़नी होगी।
विज्ञापन


यह कहना है कि उमर खालिद की 11 वर्षीय बहन साराह फातिमा का। फातिमा उमर खालिद और अनिर्बन की जमानत पर कैंपस में दोनों की घर वापसी पर छात्रों को संबोधित कर रही थी। हालांकि गिलानी को आज जमानत मिल गई। फातिमा ने ऐड ब्लॉक पर जो भाषण दिया, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

छठीं की छात्रा उमर खालिद की बहन साराह फातिमा ने शुक्रवार रात जेएनयू कैंपस में अपने भाई और अनिर्बन का स्वागत किया।
 
विज्ञापन

छठी क्लास की बच्ची के भाषण पर जेएनयू में जमकर बजीं तालियां

उमर खालिद
उसने कहा कि बेशक आप दोनों को न्यायपालिका से राहत मिली है लेकिन डीयू के प्रोफेसर एसएआर गिलानी और प्रो. जीएस साईंबाबा को इंसाफ मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी।

लाल सलाम-लाल सलाम के साथ छठीं की बच्ची ने जेएनयू के छात्रों और शिक्षकों की खूब तालियां बटोरीं। ऐड ब्लॉक कामरेड साराह के नाम से गूंज उठा। साराह ने कहा कि हम सबको याद रखना चाहिए कि हमारा आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है।

क्योंकि अभी देशद्रोह का मुकदमा खत्म नहीं हुआ है और जब तक सबको क्लीन चिट नहीं मिल जाती, आंदोलन जारी रहेगा। साराह ने नौ फरवरी को आतंकी अफजल गुरू पर आयोजित कार्यक्रम में देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में देशद्रोह में गिरफ्तार कन्हैया, उमर, अनिर्बन का नाम लेते हुए कहा कि इस कानून को बदलने की जरूरत है, ताकि फिर कोई मासूम इसके चलते जेल की सलाखों के पीछे न पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें