फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उबर मामले पर हरियाणा महिला आयोग शख्त, मांगी रिपोर्ट

Fri, 05 Jun 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
उबर कैब में युवती से छेड़छाड़ की घटना के बाद हरियाणा महिला आयोग ने गंभीरता दिखाते हुए जिला और पुलिस प्रशासन को पांच दिन की मोहलत देते हुए कहा कि पांच दिनों में प्रशासन उन्हें उबर समेत अन्य कैब एजेंसियों को लेकर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपे। महिला सुरक्षा से जुड़े इस मामले में अगर प्रशासन लापरवाही बरतता है तो उनकी सरकार से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन


पिछले छह महीने में साइबर सिटी में उबर कैब के दो मामले सामने आने के बाद हरियाणा महिला आयोग ने इसे गंभीरता से लिया है। शुक्रवार को हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता की, जिसमें कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर उठे सवालों को देखते हुए आयोग ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है।

दिसंबर में उबर कैब में महिला से दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस प्रशासन की तरफ से उबर समेत अन्य कैब एजेंसियों, चालकों को लेकर जारी दिशानिर्देशों पर की गई कार्रवाई की जांच की जा रही है। दहिया ने कहा कि दूसरी घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने जिला उपायुक्त और पुलिस आयुक्त से घटना का विवरण मांगा था। हालांकि उन्होंने खुशी जताई कि इस मामले में पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


उबर कैब को लेकर लगातार दूसरी घटना सामने आने के बाद साइबर सिटी में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पांच दिनों के भीतर अगर प्रशासन की तरफ से उन्हें कार्रवाई रिपोर्ट नहीं सौंपी जाती है तो सरकार से इसकी शिकायत करेंगे। इस दौरान एसीपी सदर धारणा यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें