गांव किरूरी मोड़ पर पत्थरों से टकराने पर एक टैंपो पलट गया। हादसे में टैंपो में सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोेग बुरी तरह से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने क्षतिग्रस्त टैंपो से किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। उसके बाद पुलिस वाहन व दो एंबुलेंस की मदद से घायलों को सोहना के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
घटना की सूचना मिलने पर उनके परिजन मौके पर पहुंच गए। टैंपू में सवार लोग बाबा मोहनरा की काली खोली के मंदिर के दर्शन करके लौट रहे थे।
मृतक महिला की पहचान फरीदाबाद के डीग फतेहपुर के ऊषा देवी के तौर पर हुई है, जबकि घायलों में 50 वर्षीय शकुंतला, अनिल, राजेंद्र, महिपाल, रवि, रीतिका शामिल हैं। सभी नरवाना फरीदाबाद के लोग हैं। तावड़ू थाने के एसआई बलवंत सिंह ने बताया कि ऊषा देवी के शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।