फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सांसद की चेन छीनने के बाद अब सेना के नायक की चेन झपटी, पुलिस कर रही झपटमारों की तलाश

Tue, 12 Aug 2025 05:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार नई पुलिस ने चाणक्यपुरी से लेकर राजौरी गार्डन व विकासपुरी तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल ली है। मगर बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार युवकों का कुछ पता नहीं लगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले एंबेसी इलाके चाणक्यपुरी में आपराधिक वारदातें थम नहीं रही हैं। कांग्रेस की महिला सांसद के साथ झपटमारी की वारदात के बाद अब भारतीय सेना के नायक के गले से बुलेट पर सवार दो युवकों ने सोने की झपट ली। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर झपटमारों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार नई पुलिस ने चाणक्यपुरी से लेकर राजौरी गार्डन व विकासपुरी तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल ली है। मगर बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार युवकों का कुछ पता नहीं लगा है। कहीं पर भी सीसीटीवी कैमरों में मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर ठीक से नहीं आया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ की है। भारतीय सेना में नायक (एलडी) के पद पर तैनात राजनगर, पालम निवासी सुरेंद्र मलिक (34) आर्मी मुख्यालय में तैनात हैं। नौ अगस्त को चाणक्यपुरी थाने में शिकायत में उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी व बेटी को निजामुद़दीन रेलवे स्टेशन छोडने गए थे। वह अपनी तीन वर्षीय बेटे के साथ स्कूटी से वापस घर जा रहे थे उस समय यह वारदात हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें