फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Accident: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराई, दो युवकों की हुई मौत

Mon, 27 Apr 2026 08:13 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना इलाके में मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, टक्कर के बाद मृतकों में से एक युवक नीचे बह रहे नाले में गिर गया।

विज्ञापन


यह भीषण हादसा बीती रात उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर मुकुंदपुर फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

टक्कर के बाद एक युवक उछलकर नीचे बह रहे नाले में जा गिरा। उसे ढूंढने के लिए एक बचाव अभियान शुरू किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं, दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें