फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान रहिए, गर्मी में पागल हो रहे कुत्ते, घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची को नोंचकर मार डाला

Tue, 29 May 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
मृतक बच्ची का फाइल फोटो
विज्ञापन
भीषण गर्मी में शहर के कुत्ते पागल हो रहे हैं। मोदीनगर में दिल दहलाने वाली घटना घटी। आवारा कुत्तों ने दो साल की बच्ची पर हमला करके उसे जगह-जगह नोंच डाला। बाद में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


कोतवाली इलाके के भीमनगर में सोमवार दोपहर घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोंच डाला। घटना के वक्त बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं थे। करीब ढाई घंटे बाद मां लौटी तो बच्ची पास के ही एक खेत में लहूलुहान हालत में मिली और उसे कुत्तों ने घेर रखा था। 

बच्ची को गोविंदपुरी सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भीमनगर में रहने वाला नीटू बिजली का काम करता है। नीटू के मुताबिक, सोमवार को वह काम पर गया था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसकी पत्नी पायल पास की ही ट्यूबवेल पर सुखाए हुए कपड़े लेने गई थी। 
विज्ञापन


उनकी इकलौती बेटी शिवानियां (2) घर के बाहर खेल रही थी। करीब तीन बजे पायल लौटी तो शिवानियां नहीं मिली। आसपास पूछने पर पता चला कि वह आईसक्रीम खाते हुए खेत की ओर जा रही थी। शिवानियां की मां पायल, ताई पूनम समेत आसपास के लोग वहां पहुंचे तो कुत्तों ने शिवानियां को नोंचा हुआ था।
Trending Videos

सावधान रहिए, गर्मी में पागल हो रहे कुत्ते

मासूम बच्ची के मौत के बाद जमा महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
कुत्तों ने बच्ची के हाथ-पैर, पेट समेत शरीर के कई हिस्सों से मांस नोंच लिया था। एसएचओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शिवानियां को गोविंदपुरी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

कुतों का आतंक न केवल कस्बों में बल्कि शहर में भी है। यहां तीनों सरकारी अस्पतालों में कुत्ते काटने के 500 से ज्यादा मरीजों को प्रतिदिन टीका लगाया जा रहा है। नगर निगम सीमा क्षेत्र में करीब चार लाख आवारा कुत्ते हैं। 

ये कॉलोनियों व पार्कों में यहां-वहां भटकते रहते हैं। मोदीनगर की घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है। कुत्तों को पकड़ने या उन्हें दूसरी जगह पर ले जाकर छोड़ने की कोई व्यवस्था नहीं है। 
विज्ञापन

कुत्तों का आतंक
गर्मी में कुत्ते उत्तेजक हो जाते हैं, क्योंकि उन्हें पर्याप्त खाना-पीना नहीं मिल पाता। अगर इनके लिए पानी की व्यवस्था की जाए तो इनके शरीर का तापमान सामान्य बना रहेगा। डा. बिजेंद्र त्यागी, पशु चिकित्सक 

नगर निगम कुत्तों की नसबंदी करता है। इसके लिए संस्था पीएफए अधिकृत है। निगम हर कुत्ते की नसबंदी के लिए निगम 500 रुपये देता है। इसके अलावा अन्य कोई सुविधा नहीं है।
सीपी सिंह, नगर आयुक्त
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें