फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल ने किया मेट्रो की मजेंटा लाइन का उद्घाटन, नोएडा से गुरुग्राम पहुंचना होगा और आसान

Mon, 28 May 2018 06:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल ने मजेंटा मेट्रो लाइन को दिखाई हरी झंडी - फोटो : ani
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन के 24.82 किमी लंबे जनकपुरी वेस्ट-कालकाजी मंदिर रूट का आज शुभारंभ हो गया। इसका उद्घाटन सीएम केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने की। इस रूट के शुरू होने से शहर के हवाईअड्डे का घरेलू टर्मिनल दिल्ली मेट्रो रेल कॉपरेशन (डीएमआरसी) के नेटवर्क में आ जाएगा। साथ ही नोएडा और गुरुग्राम के बीच होने वाले सफर को तय करने में 30 मिनट कम लगेंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, मजेंटा लाइन के इस रूट के शुरू होने से डीएमआरसी नेटवर्क की कुल लंबी 277 किमी हो जाएगी।

हाउसिंग एवं अर्बन अफेयर (स्वतंत्र प्रभार) केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम 4.30 बजे नेहरू एंक्लेव मेट्रो स्टेशन से कोरिडोर का उद्घाटन करेंगे।

ये चीजें हो रहीं पहली बार

delhi metro - फोटो : जी पॉल
दिल्ली मेट्रो के मजेंटा लाईन के बॉटनिकल गार्डन-जनकपुरी वेस्ट कॉरिडोर का दूसरा फेज (कालकाजी मंदिर से जनकपुरी वेस्ट) तक यात्रियों के लिए तैयार हो गया है। विश्वस्तरीय नजारों के लैस इस रूट के मेट्रो स्टेशन यात्रियों के मन को खूब भाने वाले हैं।

देश के चार प्रमुख विश्वविद्यालय भी अब इस लाईन से जुड़े होंगे।, जिससे छात्रों के लिए वहां जाना और भी आसान व सुविधाजनक हो जाएगा। सबसे खास बात यह है कि मेट्रो प्रशासन ने सभी स्टेशनों को विश्वस्तरीय ढंग से चित्रकारी, क्रॉफ्ट आर्टस और कैनवन प्रिंटिंग और बेहतर लाइटिंग से सजाया है।

नेहरू इंक्लेव के प्रवेश द्वार से ही पेंटिंग्स के नजारे शुरू होते हैं और टी-1 टमर्निल पर इन पेंटिंग्स के साथ-साथ वाल क्रॉफ्ट की कलाकारी की गई है जो अब तक यात्रियों ने मेट्रो स्टेशनों पर नहीं देखी होगी।

टी-1 टर्मिनल पर एएफसी गेट के दीवार पर धातु से बने कमल बेहद ही लाजवाब हैं, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वहीं इस स्टेशन के दो तलों को एक साथ बना छतरीनुमा पिलर भी इस स्टेशन सुंदरता को चार चांद लगा रहा है।

नोएडा और हरियाणा के यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

delhi metro - फोटो : जी पॉल
 इस फेज के खुलने से दिल्ली एयरपोर्ट का टी-1 टर्मिनल अब यात्रियों के लिए लोकल हो जाएगा। इससे पहले यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए एयरपोर्ट लाईन मेट्रो की सुविधा लेनी पड़ती थी। दिल्ली के यात्रियों के साथ-साथ अब हरियाणा और नोएडा के यात्रियों के लिए भी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचना और आसान हो जाएगा।

स्टेशनों पर मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन (एमएमआई) 
वसंत विहार से नेहरू एन्क्लेव तक मेजेंटा लाइन के सभी स्टेशनों पर, जो आउटर रिंग रोड के आसपास स्थित होंगे, ह्वह्लह्लद्बश्चद्गष् वष्ट दिशा-निर्देशों तथा स्थान की उपलब्धता के अनुसार स्टेशनों के प्रवेश एवं निकास बिंदुओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

प्रवेश बिंदुओं पर अलग से ऑटो एवं कार के रूकने के स्थान बनाए गए हैं। सभी स्टेशनों में प्रवेश/निकास बिंदुओं के 100 मीटर के भीतर बस स्टैंड भी होंगे। सभी स्टेशनों पर लिफ्ट, जिसे रैम्प की सहायता से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही दिव्यांग यात्रियों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था भी होगी।

यूनिवर्सिटी हब को जोड़ेगी मजेंटा लाईन 

delhi metro - फोटो : जी पॉल
बॉटनिकल गार्डन-जनकपुरी वेस्ट कॉरिडोर मेजेंटा लाईन के पूरी तरह से संचालित हो जाने से अब चार यूनिवर्सिटी  जेएनयू, जामिया मिलिया इस्लामिया, आरईआईटी और एमिटी एक ही लाइन पर आ गए हैं। 

मजेंटा लाईन का फेज-2 सबसे लंबा फेज 
कालकाजी मंदिर से जनपुरी वेस्ट फेज की लम्बाई 24.82 किमी है। यह अब तक का सबसे लंबा खंड है, जिसे मेट्रो ने शुरू किया है। इससे पहले दिल्ली मेट्रो का दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस -मजलिस पार्क 21.56 किमी का कॉरिडोर शुरू किया गया था। इस फेज में हौज खास में (यलो लाइन) और जनकपुरी वेस्ट में (ब्लू लाइन) पर इंटरचेंज की सुविधा है।

इस फेज के शुरू हो जाने के बाद संपूर्ण दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की लंबाई बढ़कर 277 कि.मी. और मेट्रो स्टेशनों की संख्या 202 हो जाएगी। 24.82 किमी लंबे इस कॉरिडोर में 21.8 किमी हिस्सा भूमिगत और 2.9 किमी हिस्सा एलिवेटेड है। इस फेज में कुल 16 स्टेशन हैं जिनमें से महज दो ऊपरी हैं जबकि बाकी स्टेशन भूमिगत हैं।      

फेज-2 में ये स्टेशन हैं शामिल

delhi metro - फोटो : जी पॉल
जनकपुरी पश्चिम, डाबरी मोड़, दशरथपुरी, पालम, दिल्ली छावनी सदर बाजार, टर्मिनल-1  इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, शंकर विहार, वसंत विहार, मुनिरका, आर के पुरम, हौज खास, आईआईटी, पंचशील पार्क, चिराग दिल्ली, ग्रेटर कैलाश और नेहरू एन्क्लेव।

इन स्टेशनों पर होगी इंटरचेंज की सुविधा 
जनकपुरी वेस्ट लाईन पर ब्लू लाईन पर द्वारका/नोएडा/वैशाली के लिए, हौज खास में येलो लाईन पर समयपुर बादली/हुडा सिटी सेंटर के लिए, कालकाजी में वायलेट लाइन पर कश्मीरी गेट / एस्कॉर्ट मुजेसर और बॉटनिकल गार्डन में ब्लू लाईन पर नोएडा के लिए इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध होगी।

आईटी हब के नेहरु प्लेस के लिए कनेक्टिविटी 
इस कॉरिडोर के खुलने से भारत के सबसे बड़े आईटी हब नेहरु प्लेस के लिए बेहतर कनेक्टिविटी तैयार हो चुकी है। अब गुरुग्राम और नोएडा के लोग नेहरु इंक्लेव से नेहरु प्लेस के लिए भी आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

पैदल यात्रियों के लिए सब-वे 

delhi metro - फोटो : जी पॉल
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने रिंग रोड पर नौ सब-वे बनाए हैं। जो मुनिरका, कारके पुरम, आईआईटी, पंचशील पार्क, चिराग दिल्ली, ग्रेटर कैलाशा और नेहरु इंक्लेव पर दो सब-वे बने हैं।

सुरंग के नीचे सुरंग 
हौज खास में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की पहले से परिचालित येलो लाइन के नीचे से सुरंग निकाली गई है। इस सुरंग को बनाने में इंजीनियरों ने बेहद सराहनीय कार्यक्षमता का परिचय दिया है। हौज खास मेट्रो स्टेशन अब तक का सबसे गहरा (29 मीटर गहरा) स्टेशन है।

जनकपुरी वेस्ट में बना भारत का सबसे लम्बे एस्केलेटर्स 
मेजेंटा लाईन के जनकपुरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन में भारत के सबसे लम्बे एस्केलेटर्स लगाए गए हैं। इन स्केलटरों की ऊंचाई 15.65 मीटर है जो कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर लगाए गए 14.575 मीटर की ऊंचाई वाले एस्केलेटरों से भी अधिक ऊंचे हैं। मेजेंटा लाइन पर दैनिक रूप से सुबह 6 बजे मेट्रो सेवा शुरू होगी, जबकि रविवार को मेट्रो सेवा सुबह आठ बजे से शुरू होगी। वर्तमान में इस लाईन पर चलने के लिए 24 ट्रेनें हैं, जिन्हें 5 मिनट 15 सेकंड के अंतराल पर चलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें