फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सरिता विहार में दो मजदूरों की मौत, सेफ्टी टैंक की सफाई करने घुसे थे; जहरीली गैस से घुट गया दोनों का दम

Fri, 24 May 2024 08:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरिता विहार इलाके में सीवर की सफाई करने उतरे दो लोगों की गैस की चपेट में आने से मौत हो गई है। एक मृतक की पहचान हुई है। जबकि दूसरे की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीवर लाइन की सफाई करते हुए दो मजदूरों की मौत (साकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के दक्षिण-पूर्व जिले की सरिता विहार में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां पर सेफ्टी टैंक में उतरे बुजुर्ग समेत दो मजूदरों की मौत हो गई। मोलदबंद, जैतपुर निवासी अजय (46) और राजप्रकाश सिंह (60) के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। सरिता विहार थाना पुलिस ने मकान मालिक की इकबाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1.07 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दो लोग सेप्टिक टैंक में सफाई करने के लिए उतरे थे। सेफ्टी में जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई है। सूचना के बाद सरिता विहार थानाध्यक्ष जीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाया। पुलिस व दमकलकर्मियों ने बेसुध हालत में दोनों मजदूरों को सेप्टिक टैंक से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

इकबाल ने सेफ्टी टैंक को साफ करने के लिए रखा हुआ था
शुरुआती जांच में पता चला है कि ई-78 ओल्ड जसौला गांव में मोहम्मद इकबाल रहता है। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि ओल्ड जसोला गांव में रहने वाले इकबाल सेप्टिक टैंक की सफाई कराने का काम करता है। उसने अपने यहां काम करने के लिए दो मजदूर रखे हुए हैं। दोनों मजदूर ट्रैक्टर की मदद से सेप्टिक टैंक की सफाई का काम करते हैं।
विज्ञापन

वाल्व खराब होने से सेफ्टी टैंक में उतरे थे
पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों मजदूर शुक्रवार दोपहर ओल्ड जसोला गांव में ही सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे थे। दोनों मजदूरों ने दो बार सैप्टिक टैंक में मौजूद कूड़े को ट्रैक्टर की मदद से दो बार टैंक को साफ कर दिया था। वाल्व फिट नहीं होने के चलते तीसरी बार दोनों मजदूरों को खुद टैंक में उतरना पड़ा। टैंक के अंदर दोनों गैस की चपेट में आग गए और बेसुध हो गए। दोनों देर तक बाहर नहीं आए तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फायर की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को टैंक से बाहर निकाला। पुलिस की जांच में सामने आया कि हादसे के समय इकबाल सिंह खुद भी मौके पर था। लेकिन दोनों मजदूरों के टैंक में बेसुध हो जाने पर वह मौके से फरर हो गया। सरिता विहार पुलिस का कहना है कि इकबाल को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें