फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी के शक में दो महिलाओं को पीट पुलिस को सौंपा, कोर्ट से मिली जमानत  

Sun, 08 Sep 2019 03:16 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेहाना और सकीना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बच्चा चोरी की अफवाहों के बाद भीड़ के मारपीट करने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। शुक्रवार को ओखला औद्योगिक क्षेत्र में भीड़ ने दो महिलाओं को बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ लिया। दोनों को बुरी तरह पीटा गया। महिलाएं खुद को बेकसूर बताती रहीं। एक महिला के हाथ में उसका अपना बच्चा भी था। बाद में भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने दोनों महिलाओं को जमानत दे दी है। पुलिस के मुताबिक, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया के संजय कैंप, एस-ब्लॉक में मुन्ना पत्नी रितू देवी, ढाई साल के बेटे रितेश और अन्य परिजनों के साथ रहता है।

शुक्रवार को दिन में रितेश घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एनटीपीसी बदरपुर में रहने वाली रेहाना उर्फ रुखसाना और सकीना वहां पहुंचीं। एक महिला ने रितेश को गोद में उठा लिया। यह देखकर पड़ोसी युवक ने ‘बच्चा चोर-बच्चा चोर’ का शोर मचा दिया। वहां बच्चे के परिजन पहुंच गए और भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन


लोगों ने दोनों रेहाना और सकीना  को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की सूचना 11:30 बजे पुलिस को दी गई। पुलिस के सामने रेहाना और सकीना खुद के बेकसूर होने की दुहाई देती रहीं। एक महिला की गोद में बच्चा था, जो छानबीन में उसका ही निकला। पुलिस को दोनों का कोई पुराना रिकॉर्ड भी नहीं मिला।

 पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं दोनों का संबंध बच्चा चोरी गैंग से तो नही है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से शनिवार को दोनों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें