फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एम्स में आधुनिक स्टरलाइजेशन सिस्टम की दो यूनिट खरीदी जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई मशीनों से संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था होगी मजबूत, मरीजों की सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली अपने संक्रमण नियंत्रण और स्टरलाइजेशन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में कदम उठा रहा है। संस्थान ने मेडिकल ग्रेड स्टरलाइजेशन सिस्टम की दो यूनिट खरीदने के लिए टेंडर जारी किया है। इन मशीनों की मदद से चिकित्सा और सर्जिकल उपकरणों को संक्रमण मुक्त करने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। इससे अस्पताल में इलाज और सर्जरी कराने वाले मरीजों की सुरक्षा मजबूत होने की उम्मीद है।
सीएनसी सेंटर के लिए खरीदी जाएंगी मशीनें
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, दोनों स्टरलाइजेशन सिस्टम एम्स के न्यू प्राइवेट वार्ड स्थित सीएनसी स्टोर सेक्शन के लिए खरीदे जाएंगे। इनका इस्तेमाल विभिन्न चिकित्सा उपकरणों को संक्रमण मुक्त करने में किया जाएगा। अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण के लिए उपकरणों का उचित तरीके से स्टरलाइज होना बेहद जरूरी है। खासकर ऑपरेशन थिएटर और अन्य चिकित्सा सेवाओं में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के माध्यम से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। ऐसे में आधुनिक मशीनें इस जोखिम को कम करने में सहायक हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेक इन इंडिया को भी मिलेगा बढ़ावा
एम्स की इस खरीद प्रक्रिया में मेक इन इंडिया नीति और सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (एमएसई) से संबंधित प्रावधानों को भी शामिल किया गया है। इसके तहत पात्र स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, मशीनों की गुणवत्ता और लंबे समय तक बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के लिए वारंटी और रखरखाव संबंधी शर्तें भी निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें