फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नकली सीमेंट बनाने वाली दो इकाइयों का किया पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सीमेंट इकाई का खुलासा
विज्ञापन

खराब सीमेंट में राख मिलाकर नया पैकेट बन रहा था दोनों जगह, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तर-पूर्वी इलाकों में नकली सीमेंट बनाने वाली दो अवैध इकाइयों का पर्दाफाश करते हुए एक 25 वर्षीय आरोपी जिला अमरोहा, यूपी निवासी रिजवान पुत्र हबीब (यूनिटों का सुपरवाइजर) को गिरफ्तार किया है। एक सीमेंट कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत के बाद मंडोली औद्योगिक क्षेत्र और जवाहर नगर औद्योगिक क्षेत्र में छापा मारा। शिकायत में आरोप लगाया कि रात के समय नकली पैकेजिंग सामग्री का इस्तेमाल करके बड़े पैमाने पर नकली सीमेंट का उत्पादन किया जा रहा है। आरोपी रिजवान वैध इकाइयों की कथित तौर पर देखरेख कर रहा था।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि खराब सीमेंट में राख मिलाकर नकली सीमेंट तैयार किया जाता था और इसके बाद ब्रांडेड कंपनियों के नाम छपे बोरियों में भरकर बाजार में आपूर्ति की जाती थी। इंस्पेक्टर सुनील कुंडू की टीम ने छापेमारी में पुलिस ने 2725 खाली बोरियां और नकली सीमेंट से भरी 341 बोरियां जब्त कीं। इन 341 बोरियों पर कंपनी का नाम फर्जी तरीके से लिखा हुआ था। पुलिस ने भारी मात्रा में मिलावटी सीमेंट, खराब सीमेंट की लगभग 1,780 बोरियां और नकली उत्पाद के निर्माण में कथित रूप से इस्तेमाल होने वाली राख से भरी 420 प्लास्टिक की बोरियां भी जब्त कीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में रिजवान ने ये भी खुलासा किया कि खराब हो चुके सीमेंट को पीसकर क्लिंकर सामग्री के साथ मिलाया जा रहा था ताकि नकली/जाली सीमेंट तैयार किया जा सके, जिसे बाद में नकली ब्रांड वाले बैगों में पैक किया जाता था। इसके बाद, दिल्ली के जवाहर नगर इंडस्ट्रियल एरिया में एक और छापा मारा गया, जहां नकली सीमेंट बनाने वाली एक और अवैध फैक्ट्री का पता चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें