फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से टकराई गाय, टल गया बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के पास बड़खल में शुक्रवार सुबह 6:30 बजे के करीब शताब्दी एक्सप्रेस का बड़ा एक्सीडेंट होते-होते बचा। शताब्दी एक्सप्रेस बड़खल के पास पहुंची थी कि गाड़ी से एक गाय आकर टकरा गई।
विज्ञापन


जिससे ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई। यह तो शुक्र है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ वरना इस कारण से बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी।

घटना की खबर मिलते ही मौके पर रेलवे के लोकल अधिकारी वहां पहुंच गए। इस घटना के चलते गाड़ी बड़खल पर करीब 20 मिनट तक रुकी रही। घटना स्थल पर मौजूद अधिकारियों ने पूरी जांच पड़ताल कर ट्रेन को भोपाल के लिए रवाना कर दिया।

कर्नाटक एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल

वहीं, एक दूसरी बड़ी घटना में कर्नाटक एक्सप्रेस का ‌इंजन फेल हो गया। यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई जब कर्नाटक एक्सप्रेस दिल्ली की ओर जा रही थी उसका इंजन फेल हो गया।

इस घटना के बाद डेढ़ घंटे तक ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-2 पर खड़ी रही। इतनी भीषण गर्मी में ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस घटना के बाद केवल कर्नाटक एक्सप्रेस के यात्रियों को ही नहीं बल्कि इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों को समस्या हुई। इस रूट पर चलने वाली राजधानी समेत कई ट्रेनों को थर्ड लाइन से निकाला गया और सभी गाड़ियां 5-10 मिनट तक लेट हुईं।

इंजन में आई गड़बड़ी को दुरूस्त करने के बाद कर्नाटक एक्सप्रेस को 11 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

कर्नाटक एक्सप्रेस की इंजन फेल

ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर शुक्रवार सुबह 9.30 बजे बंगलूरू सिटी से नई दिल्ली जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया, जिससे गाड़ी प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। बाद में दूसरा इंजन मंगवाकर 11 बजे उसे नई दिल्ली के लिए रवाना किया जा सका। इससे एक ओर जहां यात्रियों को गर्मी के कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं दिल्ली की ओर जाने वाली राजधानी व दुरंतो समेत कई गाड़ियों को रोककर थर्ड लाइन से निकाला गया।

बंगलूरू सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12627 कर्नाटक एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह दिल्ली की ओर जा रही थी। इस गाड़ी का फरीदाबाद स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं है। सुबह 9.30 बजे जब गाड़ी प्लेटफॉर्म नंबर-2 से पास हो रही थी उसी समय प्लेटफॉर्म पर ही उसका इंजन फेल हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर दो के बाधित होने से बिलासपुर राजधानी, कोच्चिवली-अमृतसर, दूरंतो, अगस्त क्रांति समेत कई नॉन स्टॉप गाड़ियों को पांच से 10 मिनट तक रोककर थर्ड लाइन से निकाला गया।
विज्ञापन

यहां पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

फरीदाबाद में ट्रेन रुकने की या गाय टकराने जैसी घटनाएं नई नहीं हैं। अभी तीन दिन पहले ही यहां एक सांड से टकराने से पंजाब मेल की दो बोगियां पटरी से उतर गईं थीं।

जिसमें किसी के जान-माल की कोई क्षति नहीं हुई पर उन दो बोगियों को अलग कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया था। ये घटना भी सुबह 6 बजे के करीब ही हुई थी।

ऐसी घटनाएं अक्सर होने के बावजूद भी रेल प्रशासन कोई पु‌ख्ता इंतजाम कर पाने में नाकाम ही दिख रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें